Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...

मैगी बनाने वाली कंपनी का कमाल, हर दिन कमाए इतने करोड़

21

भारत में लोगों को मैगी नूडल्स काफी पसंद हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी मैगी के दीवाने हैं, यही कारण है कि देश में मैगी की जमकर खरीदारी होती है. इसे बनाने वाली कंपनी नेस्ले के लिए भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार बन गया है. कंपनी भारत में मैगी बेचकर बंपर कमाई कर रही है.

दरअसल, मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया ने हाल ही में वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. Q1 नतीजों में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार 7 फीसदी बढ़कर 746 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी को 698 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. कंपनी ने मैगी बेचकर हर दिन 53 करोड़ कमाए हैं.

रेवेन्यू 4,813.95 करोड़ रुपए हुआ

नेस्ले इंडिया के ऑपरेशन से रेवेन्यू यानी आय में सालाना आधार पर 3.33% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू 4,813.95 करोड़ रुपये का रहा. एक साल पहले की समान तिमाही यानी वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में रेवेन्यू 4,658.53 करोड़ रुपये था.

टोटल इनकम 3.65% बढ़ा

पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2025) में कंपनी की टोटल इनकम सालाना आधार (YoY) पर 3.65% की बढ़त के साथ 4,853 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 4,682 करोड़ रुपये थी. वहीं तिमाही आधार पर कंपनी की टोटल इनकम 8.33% घटी है.नतीजे आने के बाद नेस्ले का शेयर में 2.50% की गिरावट दर्ज की गई और यह 2,477 रुपये पर बंद हुआ. बीते एक साल में शेयर केवल 8.81% चढ़ा है.

भारत में कितनी है हिस्सेदारी

नेस्ले इंडिया लिमिटेड, मल्टीनेशनल कंपनी नेस्ले की इंडियन सब्सिडियरी है. इसे 28 मार्च 1959 को भारत में स्थापित किया गया था. इसका हेडक्वार्टर हरियाणा के गुड़गांव में है. कंपनी फूड, बेवरेजेस, चॉकलेट और कन्फेक्शनरी जैसे प्रोडक्ट्स बनाती है. पेरेंट कंपनी नेस्ले की नेस्ले इंडिया में 60% से ज्यादा की हिस्सेदारी है. नेस्ले इंडिया की पूरे देश में 9 प्रोडक्शन फैसिलिटीज हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.