Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

पूजा खेडकर केस: पुणे के इस अस्पताल में बना फर्जी विकलांगता सर्टिफिकेट, अब होगी जांच

29

इस समय विवादों में घिरी IAS पूजा खेडकर की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. पूजा और उनके परिवार वालों के साथ-साथ अब इस मामले से जुड़े बाकी लोगों पर भी इसकी गाज गिरना शुरू हो गई है. पूजा ने फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट जमा किया था, जिसे लेकर पुणे के कलेक्टर ने जांच करने का आदेश दिया है.

अपने लिए वीआईपी ट्रीटमेंट मांगकर खुद विवादों में घिरी पूजा की मुश्किलें अब और भी बढ़ती दिख रही हैं. पुणे के कलेक्टर ने पूजा के फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट के जांच का आदेश दिया है. ये जांच दिव्यांगता सर्टिफिकेट देने वाले डॉक्टर और उनके सहायकों के खिलाफ होगी साथ ही इसमें सीधे तौर पर YCM अस्पताल का इन्वोलमेंट है या नहीं उसकी भी जांच की जाएगी. YCM अस्पताल ने ही पूजा खेडकर को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया था, जिसमें बताया गया है कि पूजा के बाएं घुटने में स्थायी रूप से 7% विकलांग है.

डॉक्टरों के साथ अस्पताल की भी जांच

पूजा ने इस प्रमाण पत्र के आधार पर केंद्रीय विकलांगता विभाग से विकलांगता प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया है, इसलिए इस मामले की जांच जरूरी हो गई है कि क्या वह दिव्यांग कल्याण आयुक्तालय के जरिए वाईसीएम के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा में शामिल हुई? ऐसे में इस सर्टिफिकेट के लिए क्या किसी तरह के गैर कानूनी तरीके से लेन देन हुआ रिश्वत ली गई या दी गई? उसकी भी जांच होगी. सूत्रों की मानें तो जांच में दोषी पाए जाने पर विकलांगता प्रमाणपत्र जारी करने वाले डॉक्टर के साथ-साथ मदद करने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जायेगा. फिलहाल YCM अस्पताल ने इस मामले पर बात करने से इनकार किया है.

परिवार को किया सलाखों के पीछे

पूजा को फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र देने वाले डॉक्टरों और सहायकों पर जांच के आदेश जारी हो गए हैं, इसकी कॉपी TV9 भारतवर्ष के पास है. पूजा को महाराष्ट्र कैडर से रिमूव कर मसूरी ट्रेनिंग अकादमी में ज्वाइन करने के लिए कहा गया, जिसके बाद पूजा ने वाशिम के अतिरिक्त कलेक्टर का प्रभार छोड़ वाशिम जिले से निकल गई लेकिन मसूरी नहीं पहुंची, वह वाशिम से अहमदनगर और पुणे के बीच जाने वाले हाईवे से गायब हो गई, फिलहाल पूजा की तलाश पुलिस कर रही है. पूजा के लापता होने के साथ पूजा की मां मनोरमा खेडकर 14 दिनों की जुडिशल कस्टडी में है तो वही पिता दिलीप खेड़कर के पास कल यानी 25 जुलाई तक की अग्रिम जमानत पर हैं. फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट के साथ ही पुलिस पूजा के माता-पिता के तलाक होने वाली बात की भी जांच करेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.