Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

हाथ-पैर काटकर जला रहे थे लाश…अधजली बेटी के शव को चिता से खींच लाए घरवाले, रूह कंपा देगी वजह

47

बेटी को नाजों से पाला, उसकी शादी भी कर दी, लेकिन घरवालों ने ये कभी नहीं सोचा होगा कि उन्हें बेटी के ससुराल से उसका अधजला शव लाना पड़ेगा. यह घटना मध्य प्रदेश के राजगढ़ की है. बेटी की मौत के बाद घरवालों रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं यह मामला पुलिस तक पहुंचा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजा है. महिला के घरवालों का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या ससुरालवालों ने कर दी है.

महिला के ससुरालवाले आए दिन दहेज की डिमांड करते थे. डिमांड पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करते थे. ये सिलसिला कुछ समय तक यूं ही चलता रहा और एक दिन उनकी बेटी को जान से मारने की दी गई धमकी भी सच हो गई. मृतका के घरवालों का आरोप है कि लक्ष्मणपुरा गांव के रहने वाले मृतका के ससुरालवालों ने दहेज की डिमांड पूरा न होने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी. हत्या की जानकारी किसी को न चल पाए, इसलिए वो मृतका के शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए. मृतका के मायके वालों को जब उनके बेटी की मौत सूचना मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. मृतका के घरवाले आनन-फानन में कालीपीठ थाने की पुलिस लेकर अंतिम संस्कार वाली जगह पर जा पहुंचे और मृतका के जलते हुए शव पर पानी डालकर बुझाया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका के घरवालों का आरोप है कि ससुरालवालों ने ही उसकी हत्या की है.

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?

कालीपीठ थाना प्रभारी रजनीश सिरोठिया के मुताबिक, मृतका रीना तंवर के घरवालों ने थाने आकर शिकायत की थी. शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस बल मौके पर पहुंची. मृतका के दाहसंस्कार की प्रक्रिया को बीच में रुकवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस दिल दहला देने वाली घटना में यह भी बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, आशंका है कि मृतका रीना तंवर के हाथ-पैर काट कर हत्या की गई थी. फिलहाल पुलिस की जांच के बाद और सभी तथ्य सामने आएंगे. पीएम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन पर सख्त से सख्त कारवाई की जायेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.