Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बोकारो के कुमार मंगलम स्टेडियम में दूसरी NTPC राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, जुटेंगे 900 खि... रांची में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर भरा पानी और थमी शहर की रफ्तार JSSC CGL परीक्षा परिणाम रद्द होने पर गरमाई झारखंड की सियासत, बाबूलाल मरांडी ने CM को घेरा पलामू में अवैध संबंध में खौफनाक डबल मर्डर: पहले प्रेमी की हत्या, फिर बदले में चाचा को उतारा मौत के घ... जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाएं रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर तीखा हमला रामगढ़ के गोला में कुएं में गिरे 2 जंगली हाथी: वन विभाग ने जेसीबी से रास्ता बनाकर 2 घंटे में किया सु... सितंबर के मध्य तक PRTC के बेड़े में शामिल होंगी 100 'PRTC जूनियर' बसें, ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा ... लुधियाना के लोधी क्लब रोड पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, युवक से पर्स, नकदी और मोबाइल लूटा लुधियाना में कॉलेज जा रहे छात्र की इनोवा रोककर लूट, महंगा स्मार्टफोन छीनकर 4 बदमाश फरार लुधियाना में बाइक सवार स्नैचरों का आतंक: पैदल लौट रही महिला से सोने के जेवरात और नकदी से भरा पर्स छी...

नया फोन लेने वालों की चांदी, अब स्मार्टफोन-चार्जर खरीदना होगा सस्ता

76

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Modi 3.0 सरकार के पहले बजट में आम जनता को बड़ी राहत देते हुए कई बड़े ऐलान किए हैं. इन्हीं में से एक बड़ा ऐलान यह भी हुआ है कि अब ग्राहकों को नया स्मार्टफोन और चार्जर खरीदना सस्ता पड़ेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार ने मोबाइल फोन और मोबाइल चार्जर दोनों ही डिवाइस पर सीमा शुल्क को घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया है.

Budget 2024 में ऐलान से पहले तक मोबाइल फोन और चार्जर पर सीमा शुल्क 20 फीसदी था. बजट में निर्मला सीतारमण के 15 फीसदी ऐलान से आम जनता को बड़ी सौगात मिली है. इसका मतलब कि अब नया फोन और चार्जर खरीदना 5 फीसदी तक सस्ता पड़ेगा.

सीमा शुल्क कम होने के बाद अब मोबाइल फोन और चार्जर की कीमतों में तगड़ी कटौती हो सकती है. इसके अलावा निर्मला सीतारमण ने इस बात की भी घोषणा की है कि पिछले 6 सालों में प्रोडक्शन में इजाफा हुआ है और भारत में मोबाइल फोन के प्रोडक्शन में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है. सिर्फ मोबाइल फोन और मोबाइल चार्जर पर ही नहीं बल्कि मोबाइल PCBA पर भी BCD (बेसिक कस्टम ड्यूटी) को घटाकर 15 फीसदी कर दिया गया है.

मोबाइल पार्ट्स भी हुए थे सस्ते

 साल जनवरी 2024 में केंद्र सरकार ने मोबाइल फोन निर्माण से जुड़े पार्ट्स पर भी आयात शुल्क को 15 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.