Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

सावन के पहले सोमवार महाकाल मंदिर में लगा भक्तों का तांता, बाबा ने राजा स्वरूप दिए दर्शन

36

उज्जैन : सावन के पहले सोमवार को  विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आज बाबा ने राजा स्वरुप में दर्शन दिए। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात से ही महाकाल मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भस्म आरती में आशिर्वाद लेकर बाबा के राजा स्वरुप में दर्शन किए।

जैसे कि सभी जानते हैं कि सावन का महीना महादेव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। मान्यता है कि इस महीने में शिव जी को बिलपत्र और जल अर्पित करने से मनोकामनाएं पूरी होती है। यही वजह है कि सावन महीने के पहले  दिन सोमवार का भी संयोग होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंचे हैं। बाबा का दूध, दही, पंचामृत, फल फूल से पूजा के बाद बाबा को आज राजा स्वरुप में सजाया गया। इस रूप में बाबा के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारे लगाए।

मनमहेश के रूप में देंगे दर्शन

सावन भादो महीने में बाबा महाकाल की सवारी निकलती है। सभी सोमबार को बाबा अलग-अलग स्वरूप में दर्शन देते हैं। आज बाबा मन महेश के रूप में निकलेंगे। बाबा की सवारी के दर्शन के लिए लाखों लोग आते है। इसलिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.