Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

नहीं हो पाएंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, अमरनाथ यात्रा के बीच पिघला शिवलिंग

44

इस साल पूरे देश में कई जगहों पर रिकॉर्ड तोड़ गर्मी देखने को मिली है. कश्मीर में भी गर्मी ने इस साल कई रिकॉर्ड तोड़े हैं जिसका असर अमरनाथ यात्रा पर देखने को मिल रहा है. यात्रा शुरू होने के महज 7 दिन के अंदर ही बाबा बर्फानी का शिवलिंग पिघल गया है. अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यूट्यूब पर जो वीडियो जारी किए हैं उसमें बाबा बर्फानी के शिवलिंग के पिघलने की पुष्टि हो रही है. बाबा बर्फानी 30 जून के वीडियो में स्पष्ट दिख रहे हैं, लेकिन अब शिवलिंग दिखाई नहीं दे रहा है.

गौरतलब हैं कि ऐसा पहली बार हुआ है कि पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू होने के महज सात दिन के अंदर ही बाबा बर्फानी अदृश्य हो गए हैं. 2008 में यात्रा शुरू होने के दस दिन के अंदर बाबा बर्फानी विलीन हुए थे. 2023 में बाबा बर्फानी 14 दिन में अदृश्य हो गए थे. वहीं, साल 2016 में 13 दिन बाद अदृश्य हुए थे. निसंदेह बाबा के विलीन होने के बाद अब अमरनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को सिर्फ पवित्र गुफा के ही दर्शन होंगे.

मौसम बना बड़ा कारण

अमरनाथ यात्रा में समय से पहले बाबा बर्फानी के विलीन होने के मुख्य कारणों में मौसम एक बड़ा कारण बताया जा रहा है. पिछले साल सर्दियों कम बर्फबारी हुई थी और हाल ही में कश्मीर संभाग में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के कारण बाबा बर्फानी का आकार प्रभावित हुआ है. बता दें इस सप्ताह कश्मीर संभाग में श्रीनगर में गर्मी ने 25 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जबकि दक्षणी कश्मीर के जिलों में 35 साल का रिकॉर्ड गर्मी ने तोड़ा है.

29 जून को शुरू हुई यात्रा

गौरतलब है कि इस साल वार्षिक अमरनाथ जी यात्रा 29 जून 2024 से शुरु हुई थी. यह यात्रा 19 अगस्त तक जारी रहेगी. बीते 6 दिनों में बाबा बर्फानी के दर्शन करने आए भक्तों का आंकड़ा अनौपचारिक तौर पे 1.50 लाख को पार कर चुका है. मान्यता है कि अमरनाथ में पवित्र गुफा 90 फीट लंबी और 150 फीट ऊंची है. ऐसा माना जाता है कि गुफा में जल की बूंदें टपकती है, उस वजह से ही शिवलिंग बनता है. उसके बाद चंद्रमा के घटने-बढ़ने के साथ बर्फ से बने शिवलिंग के आकार में परिवर्तन होता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.