Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

हीरे बेचने की फिराक में घूम रहे थे तस्कर, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

34

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में साइबर क्राइम की टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। जहां हीरों की तस्करी करने की फिराक में घूम रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी हीरों को खपाने की फिराक में घूम रहे रहे थे जिन्हें साइबर टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 30 नग हीरे पकड़े गए हैं जिनकी कीमत 1 लाख 30 हजार आंकी गई है। नए कानून के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि तीन संदिग्ध व्यक्ति दो अलग-अलग मोटरसाइकिल में अपने पास बहुमूल्य हीरा रखकर ग्राम पटपरपाली से चरौदा की ओर निकले हैं। हीरा की अवैध रूप से परिवहन की सूचना तस्दीक पर समक्ष गवाहन एवं हमराज स्टाफ के घटना स्थल रवाना हुआ। ग्राम कंदागड़ी मोड़ पहुंच कर नाकाबंदी किया गया, कुछ देर के बाद मोटर साइकिल टीवीएस एवं मोटर साइकिल डीलक्स दो अलग-अलग मोटर साइकिल में तीन व्यक्ति आते दिखे। जिसे पुलिस द्वारा रोक कर पूछताछ करते हुए तीनों संदेही आरोपी की तलाशी लेने पर संदेही चंद्रशेखर ठाकुर के कब्जे से 30 छोटे-बड़े चमकीले बहुमूल्य खनिज पदार्थ हीरा मिला। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर 21(4) माइनिंग एक्ट का पाए जाने से थाना छुरा में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में शनिवार को जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी चंद्रशेखर ठाकुर पिता स्वर्गीय दिकसन ठाकुर उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम मोंगरा थाना छुरा, जिला गरियाबंद, आनंद मरकाम (35) पिता स्वर्गीय दलसाय मरकाम निवासी बड़े घोटपानी थाना छुरा जिला गरियाबंद तथा सदाराम ओटी पिता स्वर्गीय नकुल राम ओटी उम्र 43 वर्ष निवासी घोटपानी थाना छुआ जिला गरियाबंद को जेल भेजा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.