Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

शहडोल में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

66

 शहडोल। शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात लगभग 10:00 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। ऑटो की ट्रेलर से भिड़त हो गई ,जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई है, दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार अनूपपुर से शहडोल की ओर ट्रेलर ट्रक आ रहा था और शहडोल से ओपीएम की ओर ऑटो जा रही थी, जिसमें आमने-सामने भिड़ंत हो गई है।

ऑटो में कुल 6 लोग सावर थे, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई एवं दो महिलाओं की मेडिकल कालेज शहडोल में मौत हुई है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कालेज 108 एंबुलेंस के सहारे भेजा गया है।

आमने-सामने हुई भिड़ंत

बुढार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि ऑटो और ट्रेलर में आमने-सामने भिड़ंत हुई है। घटना एनएच 43 के रुंगटा – पकरिया गांव के बीच की है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा।

दो ने मौके पर तोड़ा दम

थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर ही दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया था और चार घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जिसमें दो अन्य महिलाओं ने भी मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया है। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार ट्रेलर में गिट्टी लोड है। घटना के बाद एनएच 43 में कुछ देर के लिए जाम लग गया था। पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया है।

थाना प्रभारी ने बताया रिया ,ममता, रोशनी, की मौत हो गई है‌। ऑटो चालक कुंज बिहारी व नेम चंद्र गंभीर रूप से घायल है। गाय को बचाने के चक्कर पलटी आटो को विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने कुचला है। परिवार में हुए डिलेवरी के दौरान आए नए मेहमान को देखने एक ही परिवार के 6 लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। 4 की मौत, 2 गंभीर है। घटना के बाद ट्रेलर छोड़कर ट्रेलर चालक फरार हो गया है।

ट्रेलर चालक के पर 30 हजार का इनाम

बुढार थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे मिश्रा क्रेसर के पास की घटना है। ट्रेलर चालक के गिरफ्तारी के लिए ADGP डीसी सागर ने 30 हजार के इनाम की घोषणा की है। ADGP मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे हैं। ADGP डीसी सागर व शहडोल एसपी कुमार प्रतीक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। घायलों से मिलने मेडिकल कॉलेज भी ADGP व SP पहुंचे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.