Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

मोटर पम्‍प चोरी के शक में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, खेत में बना लिया था बंधक

20

 ब्यावरा। भोपाल रोड पर बाईहेड़ा के पास मंगलवार रात कुएं पर मोटर पम्प चुराने का प्रयास कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। युवकों को खेत पर बांध दिया गया था। इसका वीडियो भी वायरल हो गया।

बड़ी संख्‍या में जमा हुए लोग

इस दौरान बाईहेड़ा सहित आस-पास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में वहां जमा हो गए और उन्होंने भी पीट-पीटकर युवकों को घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार ब्यावरा निवासी दो युवक बाईहेड़ा के पास कुएं पर मोटर पम्प चुराने का प्रयास कर रहे थे। तभी गांव के लोगों ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ किया।

बाईहेड़ा के साथ ही बारवां, खजूरिया, भूरा, धुरला, बरखेड़ी, लसूल्ड़ी महाराजा के ग्रामीण बड़ी संख्या में वहां एकत्रित हो गए। मौके से ही उन्होंने देहात थाना पुलिस को सूचित किया।

ब्यावरा शहर के निवासी हैं दोनों

क्षेत्र में हुई चोरी करने की घटना की सूचना मिलने पर देहात थाना प्रभारी गोविंद मीना मौके पर पहुंचे, जिन्हें ग्रामीणों ने पूरा मामला बताया और आरोपियों को सौंपा।

चोरी करने गए युवकों में से दोनों युवक ब्यावरा के बताए जा रहे हैं, एक बांडी खाली क्षेत्र निवासी है वही दूसरे अन्य कहीं का है।

पुलिस ने दोनों की पहचान राहुल वर्मा (24) और अभिषेक राजपूत (26) दोनों निवासी ब्यावरा के तौर पर की है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरूद्ध चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है।

पहले भी हो चुकी हैं वारदातें

बताया जाता है कि वहां पूर्व में हुई अन्य चोरियों की वारदातों के बाद से ही ग्रामीण आक्रोशित थे। इसी संदेह में चोेरों को पकड़ा पुलिस को दोनों को सौंप दिया।

पिटाई से बुरी तरह घायल

देहात थाना प्रभारी मीणा ने बताया कि दोनों आरोपियों को ग्रामीणों ने जमकर पीट दिया। जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गए। जिनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

भोपाल किया रेफर

इसके बाद उन्हें भोपाल रेफर किया गया। फिलहाल उनका भोपाल में ही उपचार किया जा रहा है। थाना प्रभारी के अनुसार प्राथमिकी के बाद उन्हें रेफर किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.