Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

अंबाह में ऑटो से गोवंश के कंकाल और खाल जब्त, तीन लोगों पर मामला दर्ज

40

मुरैना, अंबाह। अंबाह कस्बे के करौली माता मंदिर रोड पर मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक ऑटो को पकड़ा। इसमें बोरो में पशुओं के कंकाल सहित खाल व अन्य अंग भरे हुए थे। आटो उत्तरप्रदेश का था। सूचना मिली थी कि ऑटो में सवार लोग गोवंश के कंकाल को ले जा रहे हैं। इस पर ऑटो को जब्त कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।

इसके बाद पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया तो वाहन में गोवंश के कंकाल भी मिले। जिस पर पुलिस ने इस मामले में आरोपितों के खिलाफ बुधवार को मप्र गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक बजरंग दल के कार्यकर्ता मनीष शर्मा, मुरली शर्मा ने करौली माता रोड पर एक ऑटो क्रमांक यूपी 83 सीटी 7211 को पकड़ा।

इस ऑटो में से तेज दुर्गंध आ रही थी। इसी बीच इसे रोककर देखा तो बोरों में पशुओं की हड्डियां व खाल भरे हुए थे। इस आटो को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।

इस मामले में अवशेषों की जांच के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया। जब वेटरनरी डाॅक्टर ने इन बोरों को खोलकर बुधवार को देखा तो इनमें कई जानवरों के अवशेष भरे हुए थे।

इसके साथ ही एक गोवंश का कटा हुआ सिर भी मिला। इस पर पुलिस ने तीनों ही युवकों को पकड़ा है। पकड़े गए युवक इसरार खान निवासी रसूलपुर फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश, नसीब उर्फ छोटू निवासी हथमस नगर थाना रामगढ़ फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश व आटो चालक सोनू वर्मा निवासी नगरा चूरा थाना बसई फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश हैं। पुलिस ने तीनों ही आरोपितों पर मामला दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.