Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Valentine's Day 2026: बिहार-झारखंड के पार्कों और पर्यटन स्थलों पर पुलिस का पहरा, जानें क्या हैं नए न... Jharkhand Tourism: नेतरहाट का मैग्नोलिया पॉइंट और उसकी अधूरी प्रेम कहानी, जहाँ आज भी थमती हैं धड़कने... Dumka Mother-Daughter Murder: दुमका मां-बेटी हत्याकांड का खुलासा, दुष्कर्म का विरोध करने पर हुई थी ह... Hazaribagh News: जंगली हाथियों के हमले से हजारीबाग में कोहराम, अब तक 7 की मौत, क्षेत्र में निषेधाज्ञ... Khasmahal Land Dispute: 25 साल बाद भी नहीं सुलझा खासमहाल का मामला, सरकार के पास ही है जमीन का मालिका... Board Exam 2026: हादसे के बाद भी छात्रों ने नहीं मानी हार, शिक्षकों की मदद से दी बोर्ड परीक्षा, DC न... Pregnancy Safety Tips: प्रेग्नेंसी में सावधानी से कम होगा रिस्क, UNICEF और स्वास्थ्य विभाग की वर्कशॉ... Jharkhand News: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, डीजीपी तदाशा मिश्रा से मांगा इस्तीफा Palamu Crime News: पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की अवैध स्प्रिट के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार Maha Shivratri 2026: प्रदोष से निशिता काल तक महाशिवरात्रि की धूम, बाबा नगरी में गूंजेगा हर-हर महादेव

गजब! विकास के लिए आया पैसा ‘गायब’, महिला ग्राम प्रधान ने कहा- पता नहीं कहां गया

14

उत्तरप्रदेश के अमेठी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. यहां गांव के विकास के लिए आए करोड़ों रुपये गायब हो गए लेकिन ग्राम प्रधान को कानोंकान भनक भी नहीं लगी. बिना ग्राम प्रधान की जानकारी और साइन के गांव के दबागों ने अधिकारी की मिलीभगत से सारा पैसा निकाल लिया जिसकी जानकारी होने के बाद महिला ग्राम प्रधान के बेटे ने विरोध किया तो दबंगो ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी. इसके बाद महिला ग्राम प्रधान के बेटे ने वीडियो वायरल करके प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है.

पूरा मामला अमेठी के भेटुआ विकास खंड के हारीपुर गांव का है. यहां की रहने वाली महिला ग्राम प्रधान श्यामकली ने अधिकारी सहित गांव के ही दबंगों पर बड़ा आरोप लगाया है कि बिना उनकी जानकारी और साइन के गांव के विकास के लिए आए लगभग करोड़ों रुपये निकाल लिए गए. इस बात की जानकारी न ही महिला ग्राम प्रधान को है और न ही उनके परिजनों को.

दबंगों ने की पिटाई

वहीं जानकारी होने के बाद जब महिला ग्राम प्रधान और उनके बेटे ने दबंग से घटना के बारे में जानकारी लेनी चाही तो दबंगों ने बेटे की बुरी तरह पिटाई कर दी जिसके बाद बेटे ने वीडियो वायरल कर न्याय की गुहार लगाई है. महिला ग्राम प्रधान श्याम कली ने बताया की हमारे गांव में बिना बताए पैसा निकाला जाता है. हमारे गांव के ही कुछ लोगों ने अधिकारी के साथ मिलकर पूरा पैसा निकाल लिया जिसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है. वहीं गांव के ही दबंगों ने हमको घर बुलाकर मेरे बेटे को बुरी तरह से मारापीटा है.

अधिकारी ने क्या कहा?

महिला ग्राम प्रधान के बेटे ने बताया की हमारे गांव में जो भी काम होता है हम लोगों को पता नही चलता है. हमारी मां की कहीं भी साइन नहीं हुआ है. कल को अगर कोई जांच बैठती है तो हमारी मां और हम लोग फसेंगे. मैंने इस घटना के विरोध में अधिकारी के पास भी गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और गांव के ही दबंगों ने मुझे बुरी तरह मारा, जिसके बाद हमने थाने में शिकायत की है. तो वहीं दूसरी तरफ, पूरे मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया की महिला प्रधान ने किसी को अपना प्रतिनिधि बना रखा था, क्योंकि प्रधान अनपढ़ हैं. प्रतिनिधि ने ही पेमेंट किया है. ये प्रक्रिया गलत है और इसकी जांच की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.