Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक... Mewar University: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग एडमिशन पर बड़ा बवाल, बिना मान्यता के दाखिले ... Delhi Police: VHP ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, लगाया हिंदुओं के साथ पक्षपात का आरोप; कहा— '... Maharashtra Politics: अजित पवार की मौत के बाद सुप्रिया सुले ने दिया रोहित पवार का साथ, बोलीं— 'सवालो... Darbhanga News: दरभंगा में नदी में गिरा अंगूर से भरा ट्रक, फल लूटने के लिए जान जोखिम में डाल पानी मे... UP Assembly: "OBC का हक हड़प रही सपा", मंत्री संजय निषाद के बयान पर विधानसभा में भारी हंगामा; विपक्ष... AI India Summit: जब भारत GI कॉफी लाउंज पहुंचे गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, चुस्की लेने के बाद बोले- ‘Wow…’... Greater Noida West Metro: मेट्रो का वादा कर बिके फ्लैट, पर आज भी अधूरा सपना; अब महिलाओं ने संभाला मो...

लाल जोड़े में बैठी थी दुल्हनिया, दूल्हे से पहले कोई और भरने लगा मांग, टूटने वाली थी शादी कि तभी…

18

झारखंड के रांची से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहा एक विवाह समारोह में कुछ ऐसा हुआ कि शादी टूटने से बाल-बाल बची. दूल्हा-दुल्हन मंडप पर बैठे थे. पंडित जी मंत्र पढ़ रहे थे. उन्होंने दूल्हे से कहा कि दुल्हन की मांग सिंदूर से भरो. दूल्हा अपनी दुल्हनिया की मांग भरने ही वाला था कि वहां एक युवक आ धमका. उसके हाथ में सिंदूर था. वो जबरन दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने लगा.

यह देखते ही शादी में शामिल सभी लोगों के होश फाख्ता हो गए. दूल्हा-दुल्हन खुद हैरान रह गए कि अचानक से ये क्या हुआ. दूल्हा पक्ष के लोग यह देख खूब नाराज हुए. शादी में जमकर बवाल मचा. फिर जब सच्चाई सामने आई तो सभी लोग शांत हुए. लेकिन बाद में थाने में शादी की रस्में पूरी करके दुल्हन को बारात संग विदा किया गया.

मामला तमाड़ इलाके का है. 30 जून को मधुडीह गांव की एक युवती और बुंडू के कटहलटोली निवासी मोहन स्वांसी की शादी तय हुई थी. बारात कटहलटोली से मधुडीह पहुंची और शादी की रस्में शुरू हुईं. जैसे ही दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे थे और रस्में चल रही थीं, तभी एक युवक वहां आ धमका. उसने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने की कोशिश की. यह देखकर दूल्हा और उसके परिवार वाले भड़क गए. दूल्हे ने शादी तोड़ दी और पूरी बारात वापस कटहलटोली लौट गई.

मानसिक रूप से कमजोर युवक की हरकत

गांव वालों और थाना प्रभारी अमित कुमार ने मामले को शांत कराने की कोशिश की. उन्होंने दूल्हे और उसके परिवार को समझाया कि जिस युवक ने यह हरकत की है वो मानसिक रूप से कमजोर है. शादी-ब्याह में अक्सर वो ऐसी हरकतें करता रहा है. उन्होंने दूल्हे से गुजारिश की कि वह इस घटना को नजरअंदाज करे और दुल्हन को स्वीकार करे.

थाना परिसर में संपन्न हुई शादी

फिर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों की सहमति से शादी तमाड़ थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में संपन्न कराई गई. दुल्हन पक्ष ने पुलिस को धन्यवाद दिया. क्योंकि पुलिस वालों ने दूल्हे को समझाया था कि गलतफहमी के चलते शादी मत तोड़ो. यह घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.