Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मुसलमान, मॉब लिंचिंग, इजरायल को हथियार और मोदी… संसद में क्या-क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी?

44

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार के सबका साथ-सबका विकास के नारे पर जमकर हमला बोला. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि 4 जून से अब तक देश के 6 मुसलमानों की मॉब लिंचिंग की गई है. 11 मुसलमानों के घर गिराए गए हैं, लेकिन सरकार चुप है.

करीब 8 मिनट के अपने भाषण में ओवैसी ने इजरायल और फिलस्तीन के मुद्दे को भी उठाया. उन्होंने कहा कि केंद्र की वर्तमान सरकार फिलिस्तीनियों को मारने के लिए इजरायल को हथियार मुहैया करा रही है.

संसद में ओवैसी ने और क्या-क्या कहा, इसे विस्तार से पढ़िए…

मोदी की जीत सिर्फ हिंदुत्व की वजह से

2024 के चुनाव परिणाम पर भी हैदराबाद सांसद ओवैसी ने टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी को जो जीत मिली है, वो सिर्फ हिंदुत्व की वजह से मिली है. इनकी पूरी राजनीति मुसलमानों से नफरत करने पर टिकी है.

ओवैसी ने इस दौरान बेरोजगारी का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि देश में आज आधे से ज्याद नौजवान बेरोजगार हैं और सरकार इस ओर ध्यान नहीं देती है. पेपर लीक की वजह से पिछले 5 साल में 65 लाख लोगों का करियर उधेड़बुन में है.

हैदराबाद के सांसद ने आगे कहा कि बनारस के जो बुनकर मजदूर हैं, वो मंदी की मार से जूझ रहे हैं. यहां के बुनकर मजबूरन अब सूरत पलायन कर रहे हैं.

इजरायल की मदद क्यों कर रहा भारत?

ओवैसी ने संसद में केंद्र सरकार से पूछा कि आखिर भारत इजरायल की मदद क्यों कर रहा है? उन्होंने कहा कि भारत इजरायल को हथियारों की खेप पहुंचा रहा है और उन हथियारों की मदद से इजरायल फिलस्तीन के लोगों को मार रहा है. आप फिलस्तीन को लेकर इस तरह की नीति क्यों अपना रहे हो?

ओवैसी ने आगे कहा कि भारत में मोदी सरकार एक कैंप लगा रही है, जहां लोगों का चयन कर इजरायल युद्ध के लिए भेजा जा रहा है. यही काम रूस के लिए भी किया जा रहा है. यह गलत है और सरकार को इस पर जवाब देना होगा.

एआईएमआईएम के सांसद ने सरकार से कहा कि आपकी रणनीति की वजह से खाड़ी देशों में रह रहे 90 लाख लोगों में डर का माहौल है.

6 मुसलमानों की मॉब लिंचिंग हुई, 11 घर गिरे

ओवैसी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि 4 जून के बाद देश में मॉब लिंचिंग की 6 घटनाएं हुई हैं, लेकिन इस पर कोई बोलने को तैयार नहीं है. हम यह कैसा भारत बना रहे हैं?

ओवैसी ने मुसलमानों के घरों पर चले बुलडोजर को भी मुद्दा बनाया. उन्होंने कहा- पिछले एक महीने के दौरान देश में मुसलमानों के 11 घर गिराए गए हैं. ये घर मध्य प्रदेश और हिमाचल में गिराए गए हैं.मो

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि देश में मुसलमानों को हिस्सेदारी भी नहीं मिल पा रही है. भारत में मुसलमानों की आबादी करीब 20 प्रतिशत हैं, लेकिन संसद में उनकी हिस्सेदारी 4 प्रतिशत के आसपास है.

ओवैसी ने अपने संबोधन में कहा- मुसमलान भारत में कभी भी वोटबैंक नहीं रहा है. इन्हें तो अब के प्रधानमंत्री मोदी घुसपैठी भी कहते हैं. बीजेपी के लिए मुसलमानों की राय अहम नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.