Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

दो जंगली जानवर भेड़ के बाड़े में घुसे, 20 भेड़ों को मारा

31

सबलगढ़। सबलगढ़ क्षेत्र के नंदपुरा गांव में रविवार की देर रात को दो जंगली जानवर एक भेड़ों के बाड़े में जा घुसे। जिससे जानवरों ने 19 भेड़ों को मार डाला। बाड़े में 60 भेड़ थी, जिसमें से महज 30 ही बाकी है, 10 के करीब भेड़ भी लापता हो गई थी। रात के समय परिवार ने आवाज सुनकर जानवरों को भगाया तो लोगों पर भी हमला किया।

जिससे परिवार भाग गया। ग्रामीणों के मुताबिक यह हमला लकड़बग्घा का था। सुबह होने पर वन विभाग को सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत मांगरोल के पाटई वाले हनुमान मंदिर के पास बसे नंदपुरा गांव में 35 से अधिक परिवार निवास करते हैं। जहां 10 से अधिक परिवार पशुपालन में भेड़, बकरी और भैंस पालते हैं।

रविवार की रात ढाई बजे 60 से अधिक भेड़ वाले बाड़े में जंगली जानवर लकड़बग्घा ने हमला कर दिया। जिसमें मुंशी बघेल की 20 भेड़ मर गई। 10 से अधिक भेड़ लापता है। केवल 30 भेड़ ही बाकी बची हैं। मुंशी बघेल के अनुसार उसका 200000 से अधिक का नुकसान हो गया। उसके पास परिवार के पालने के लिए एकमात्र भेड़ पालन ही व्यवसाय था।

अब उसके सामने परिवार पालने और पेट भरने की समस्या उत्पन्न हो गई है। मुंशी बघेल के अनुसार पिछले कई वर्षों में पहली बार हमारी भेड़ों पर हमला हुआ है। दो जंगली जानवर रात को देखे गए थे, हमने उनको भगाने का प्रयास किया तो हम पर भी हमला करने वाले थे, लेकिन हम बच गए।

खेतों में जंगली जानवर के पैरों के निशान दिखाई दे रहे हैं। वन विभाग को इसकी सूचना दी। जो सुबह तक नहीं पहुंचे थे। जानवरों के हमले में अन्य पशु पालकों में भी अब डर बैठ गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.