Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

राजस्थान के करौली में भीषण सड़क हादसा, मध्य प्रदेश के 9 लोगों की दर्दनाक मौत

32

श्योपुर: राजस्थान के करौली में मध्य प्रदेश के श्योपुर के 9 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग करौली के कैला देवी दर्शन के लिए गये थे। सभी मृतक जिले के ढोढर थाना क्षेत्र के बलवानी पंचायत में स्थित भूतकचा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

राजस्थान के करौली एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि करौली-मंडरायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वाहनों के टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बीच बचाव शुरू करके पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन के अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ है। बोलेरो में सवार श्योपुर के लोग कैला देवी के दर्शन करने जा रहे थे।

सीएम मोहन ने किया मुआवजे का ऐलान

राजस्थान के करौली में बोलेरो और ट्रक की टक्कर में श्योपुर, मध्यप्रदेश की विजयपुर विधानसभा के नागरिकों की मौत का समाचार अत्यंत दुखद है। मध्यप्रदेश शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्य आत्मा को मोक्ष प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। ।।ॐ शांति।।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.