Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ...

इलेक्ट्रॉनिक आइटम के गोदाम में लगी आग, किसी तरह पाया काबू

46

सतना। भरहुत नगर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में सोमवार सुबह आग लग गई। आग से सामान जलने का अनुमान है। कोलगवां थाना अंतर्गत रिहायशी कॉलोनी भरहुत नगर में भीष्म सचदेवा की एक बिल्डिंग है। ऊपर सचदेवा रहते हैं, जबकि नीचे उन्होंने इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटमों का गोदाम बना रखा है।

लपटें गोदाम के साथ ही ऊपरी माले तक पहुंचने लगीं

सुबह करीब साढ़े 9 बजे सचदेवा ने ही गोदाम से धुआं निकलते देखकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक दमकल मौके पर पहुंचती आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग की लपटें गोदाम के साथ ही ऊपरी माले तक पहुंचने लगीं।

करीब 40 टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया

बारिश होने के बाद भी आग बढ़ती चली गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब 40 टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया।बताया जा रहा है कि सचदेवा के पास कई कंपनियों की डीलरशिप है। वे बिजली उपकरणों के अलावा टीवी, फ्रीज, एसी जैसे उपकरणों का भी कारोबार करते हैं। उनका माल इसी गोदाम में रहता है।

गोदाम में यह आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी

बिजली के तारों- पाइप और स्विच बोर्ड, पंखे आदि समेत इन तमाम आइटमों का गोदाम में भारी स्टॉक था। आशंका जताई जा रही है कि गोदाम में यह आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। पुलिस और नगर निगम की फायर सेफ्टी टीम ने जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.