Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

हैरिटेज ट्रेन तक पहुंचना होगा आसान, महू-पातालपानी के बीच ब्रॉडगेज लाइन पर हुआ स्पीड ट्रायल

41

महू। महू तहसील में पातालपानी से प्राकृतिक सौंदर्य की यात्रा कराने वाली हैरिटेज ट्रेन शुरू होने वाली है, लेकिन पातालपानी जाने के लिए कोई साधन नहीं है। इसके लिए महू से पातालपानी तक मीटरगेज लाइन को ब्रॉडगेज में बदलने का कार्य किया जा रहा है। महू से पातालपानी स्टेशन पर बनने वाले प्लेटफार्म के पहले तक ट्रैक डालने का कार्य पूरा हो चुका है।

इस हिस्से में रविवार को रेलवे अधिकारियों द्वारा पातालपानी से डॉ. आंबेडकर नगर स्टेशन तक पांच किलोमीटर के ट्रैक पर 110 किमी की गति से डीजल लोको इंजन चलाकर स्पीड ट्रायल किया गया। ट्रायल में डीजल लोको ने पांच मिनट में पातालपानी के करीब से महू स्टेशन तक की दूरी तय की।

अब ट्रैक पर रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद महू-पातालपानी के बीच ब्रॉडगेज ट्रैक पर ट्रेन चलाई जाएगी। डॉ. आंबेडकर नगर से सनावद तक गेज कन्वर्जन का कार्य किया जा रहा है। इसमें डॉ. आंबेडकर नगर से पातालपानी रेलवे स्टेशन भी ब्रॉडगेज ट्रैक डाला गया है। इसका कार्य अभी शत प्रतिशत पूरा नहीं हुआ है।

रेलवे ने ट्रेन के स्पीड ट्रायल की ड्रोन कैमरों से की वीडियोग्राफी

पातालपानी में ब्रॉडगेज लाइन पर ट्रेन के स्टापेज के लिए प्लेटफार्म तो तैयार कर लिया गया है, परंतु प्लेटफार्म तक ट्रैक पूरी तरह नहीं लगाया गया है। रविवार को पश्चिम रेलवे मंडल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विनीत गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने ट्रैक पर 110 किमी रफ्तार से डीजल लोको चलाकर ट्रैक का निरीक्षण किया।

इसके लिए पातालपानी स्टेशन के पास चौरड़िया की ओर से रविवार शाम 5.09 बजे डीजल लोको रवाना हुआ। यह 110 किमी की रफ्तार से शाम 5.14 बजे यानी पांच मिनट में महू पहुंचा। रेलवे द्वारा किए गए स्पीड ट्रायल की तीन ड्रोन कैमरों से वीडियोग्राफी भी की गई है।

पातालपानी स्टेशन पहुंचने का मिलेगा साधन

मानसून में महू के पातालपानी रेलवे स्टेशन से कालाकुंड तक हैरिटेज ट्रेन का संचालन किया जाता है जिसमें यात्रियों को पहाड़, घाट, नदी और कई तरह के सुंदर प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलते हैं। पहले यह हैरिटेज ट्रेन महू से संचालित की जाती थी। गेज कन्वर्जन कार्य के कारण इसका संचालन पातालपानी रेलवे स्टेशन से किया जाता है।

हैरिटेज में यात्रा करने वाले यात्रियों को इसके लिए पहले महू आना पड़ता है, परंतु महू से पातालपानी क जाने के लिए कोई साधन नहीं मिलता। इस कारण यात्रियों को ज्यादा रुपये देकर ऑटो रिक्शा से स्टेशन जाना पड़ता था।

अब महू से पातालपानी तक ब्रॉडगेज का कार्य पूरा होने पर इस हिस्से में ट्रेन चलाई जाएगी। इससे हैरिटेज के लिए यात्री सीधे पातालपानी स्टेशन पहुंच सकेंगे। महू से पातालपानी के बीच के पांच किमी के हिस्से में कुल छह छोटी-बड़ी पुलियाएं हैं। इसमें सबसे बड़ा पुल नेऊगुराड़िया में है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.