Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

भगवान को याद किया और लगा दी वाटरफॉल में छलांग, सेना के रिटायर्ड जवान के कूदने का Video

70

लोनावला के भुशी डैब में रविवार को डूबने से चार लोगों की मौत का मामला अभी थमा भी नहीं कि पुणे के प्लस वैली स्थित तामिनी घाट वाटर फॉल में डूबने से सेना के रिटायर्ड जवान की मौत हो गई. भोसरी इलाके में रहने वाले इस जवान का शव तीन दिन बाद मिला है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यह जवान अपने साथियों के साथ तामिनी घाट वाटर फॉल में कूदते नजर आ रहा है. इसके बाद वह किनारे पत्थरों को पकड़ कर निकलने की कोशिश भी करता है, लेकिन तेज बहाव की वजह से वह खुद का संभाल नहीं पाता और डूब जाता है.

सोमवार को इस जवान का शव रायगढ़ के पास से मिली है. इस जवान की पहचान सेना के रिटायर्ड जवान स्वप्निल धावड़े के रूप में हुई है. वह पुणे के पिंपरी चिंचवड़ के भोसरी में परिवार के साथ रहता था. बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले वह अपने कुछ साथियों के साथ मौज मस्ती करने तामिनी घाट वाटर फॉल आया था. यहां अचानक से उसने नहाने के लिए कुंड में कूदने का फैसला किया. उसके साथियों ने उसे मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना और पहले भगवान का नाम लिया और फिर कुंड में कूद गया.

बहते हुए घाटी में गिरा था जवान

पानी में कूदने के बाद स्वप्निल थोड़ी देर तक सामान्य तरीके से तैरता रहा. इसके बाद वह बहते हुए किनारे की ओर आया और पत्थर पकड़ कर बाहर निकलने की कोशिश की. लेकिन तेज बहाव की वजह से वह बैलेंस नहीं बना पाया और कुंड से बहते पानी के साथ नीचे की ओर गिर गया. उसके साथ दौड़ कर नीचे पहुंचे और बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. स्वप्निल पानी की धारा के साथ बहते हुए काफी दूर तक चला गया था.

तीन दिन बाद रायगढ़ के पास से मिला शव

उसके साथियों ने तुरंत मामले की जानकारी अधिकारियों को दी. इसके बाद ड्रोन कैमरे की मदद से उसकी तलाश शुरू की गई. इसी क्रम में तीन दिन बाद सोमवार को उसका शव रायगढ़ के पास से बरामद किया गया है. बता दें कि रविवार को ही लोनावला के भुशी डैम में एक 40 साल की महिला और उसके तीन बच्चों की डूबने की वजह से मौत हो गई थी. जबकि चार साल के बच्चे की तलाश अभी जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.