Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

चाय बनाने के लिए चूल्हा चालू कर माचिस जलाई, तो फट गया गैस सिलिंडर, तीन लोग झुलसे

39

उज्जैन।  उज्जैन के पवासा थाना क्षेत्र के नीमनवासा में स्थित गलपुरा क्षेत्र में एक घर में शनिवार सुबह गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे घर में मौजूद पति-पत्नी और 17 माह का बालक बुरी तरह झुलस गया। उपचार के लिए तीनों को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।

पवासा थाना क्षेत्र के नीमनवासा के गलपुरा में रहने वाले छोटू पुत्र संग्राम सिंह उम्र 25 वर्ष की पत्नी पूजा उम्र 24 वर्ष ने शनिवार सुबह चाय बनाने के लिए किचन में गई थी। जहां उसने गैस चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाई थी। इस दौरान ब्लास्ट हो गया और घर में आग लग गई।

तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया

इसमें छोटू उसकी पत्नी पूजा और 17 महीने का बालक रेहान गंभीर रूप से झुलस गए। विस्फोट की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

आग से झुलसने के बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि गैस लीक होने के कारण हादसा हुआ है। लीकेज के कारण गैस कमरे में जमा हो गई थी और जैसे ही महिला ने माचिस जलाई वैसे ही गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया था।

बिखर गया घर में रखा सामान

सिंलिडर में धमाके के बाद घर में रखा सामान बिखर गया। किचन में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। आवाज सुनकर पड़ोसी पहले तो डर गए थे। इसके बाद जब वे घर के अंदर दाखिल हुए तो तीनों बुरी तरह से झुलसे हुए पड़े थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.