Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां... Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी लाइन; जानें बाबा विश्... Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर ...

पाकिस्तान में मुगल-ए आजम की अनारकली की तरह मां-बेटी को किसने दीवार में चुनवाया?

21

मुगल-ए आजम का नाम सामने आते ही अनारकली के दीवार में चुनवा दिए जाने की बात सामने आती है, फिल्म का ये सीन हाल ही में पाकिस्तान की एक घटना में भी देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया, इस घटना में पारिवारिक कलह के चलते परिवार वालों ने मां और बेटी को एक दीवार में चुनवा दिया.

वैसे तो हम सभी ने पारिवारिक कलह के कई मामले सुने हैं लेकिन उस दौरान किसी को दीवार में चुनवा देना शायद ही किसी ने सुना होगा. हाल ही में पाकिस्तान के हैदराबाद से एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जिसमें संपत्ति का विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि परिवार वालों ने बिना कुछ सोचे समझे मां-बेटी को दीवार में चुनवा दिया.

दीवार तोड़कर बाहर आई मां-बेटी

दीवार में चुनवाए जाने के मामले की जानकारी जब आस-पास के पड़ोसियों को हुई तो वो सभी काफी परेशान हो गए और उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. यह घटना लतीफाबाद नंबर 5 इलाके की है. मामले का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की. पुलिस ने पहले दीवार को तोड़ा और उसके बाद कैद की गई मां-बेटी को उससे बाहर निकाला.

लगातार उत्पीड़न का लगाया आरोप

कमरे से बाहर आते ही पीड़ित महिला ने पुलिस से अपनी आपबीती सुनाई, जिसमें उसने अपने देवर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया. पीड़िता के देवर की पहचान सुहैल नाम के व्यक्ति के रूप में हुई है, महिला ने बताया कि दोनों के बीच काफी समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था.पीड़िता ने बताया कि विवाद जब बढ़ गया तो सुहैल ने अपने बेटों के साथ मिलकर उसे और उसकी बेटी को पहले एक कमरे में बंद कर दिया और उसके बाद से कमरे के बाहर एक दीवार बनवा दी.

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता ने अपने देवर पर लगातार उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है और इतना ही नहीं महिला ने दावा किया है कि उसके देवर सुहैल के पास उनके घर से संबंधित जरूरी कागजात भी हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.