Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

पापा ले आए 14 साल छोटी दुल्हन, बेटे ने 13 बार घोंप दिया सीने में खंजर, नई मां को भी नहीं बख्शा

85

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक खौफनाक वारदात देखने को मिली. कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता पर चाकू से 13 बार जानलेवा हमला किया. इससे वह चीखने-चिल्लाने लगे. पति की चीख पुकार सुनकर मां भी वहां आ पहुंची. बेटे के सिर पर इस कदर खून सवार था कि उसने मां पर भी हमला कर दिया. आनन-फानन में घायल पिता को अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दो दिन बाद उन्होंने दम तोड़ दिया.

मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के कुंदन नगर में गुरुवार रात का है. 47 साल के कमल गोडाने यहां अपने परिवार के साथ रहते थे. उनकी पत्नी आशा की चार साल पहले ही मौत हो गई थी. दो बेटियों (सुजाता-नेहा) और दो बेटों (अमन-राहुल) की उन्होंने शादी करवा दी. लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने और खाने की दिक्कत के चलते कमल ने डेढ़ साल पहले अपने से 14 साल छोटी निशा नामक युवती से दूसरी शादी कर ली.

दोनों बेटियों और बेटे राहुल को तो इस शादी से कोई दिक्कत नहीं थी. लेकिन दूसरा बेटा अमन इस शादी से नाराज था. उसका आए दिन पिता और सौतेली मां से झगड़ा होता रहता था. आरोप है कि अमन की पत्नी वंशिका भी ससुर कमल और सौतेली सास निशा को पसंद नहीं करती थी. गुरुवार को भी अमन और उसकी पत्नी का कमल एवं निशा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद बेटी नेहा और दामाद को घर बुलाया गया. दोनों ने किसी तरह मामले को शांत करवाया.

सोते पिता पर 13 बार चाकू से हमला

इसके बाद सभी लोग सोने के लिए चले गए. लेकिन तभी अमन अपने पिता के कमरे में आया. वो उस समय सो रहे थे. अमन फिर बाहर के कमरे में गया. वहां टीवी ऑन करके उसकी आवाज तेज की. दोबारा पिता के कमरे में गया और उन पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए. कमल की चीख-पुकार सुनकर निशा भी वहां पहुंची. अमन ने निशा पर भी जानलेवा हमला कर दिया. इस बीच कमल की बेटी, दामाद और दूसरा बेटा राहुल भी वहां आ पहुंचे. उन्होंने अमन को पकड़ा. उससे चाकू लेकर फेंका. फिर आनन-फानन में कमल और निशा को एमवाय अस्पताल पहुंचाया.

दो दिन तक इलाज के बाद कमल ने रविवार को दम तोड़ दिया. निशा का इलाज अभी जारी है. अमन ने कमल पर 13 बार चाकू से हमला किया था. पुलिस ने अमन को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.