Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

‘रहूंगी बॉयफ्रेंड के साथ, खर्चा उठाए मेरा पति..’, पत्नी ने रखी अजीब डिमांड, हसबैंड भी इस जिद पर अड़ा

28

आजकल एक्सट्रामैरिटल अफेयर की खबरें आम हो गई हैं. चाहे पति हो या पत्नी, हमें कई केस ऐसे देखने को मिलते रहते हैं जहां शादी के बाद भी लोग किसी और से अफेयर चलाते हैं. इसी बीच ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से भी सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपने पति से अजीब डिमांड की है. उसका कहना है कि वो अब उसके साथ नहीं रहना चाहती है. दोनों बेटियों को भी अपने साथ रखेगी और प्रेमी के साथ रहेगी. लेकिन खर्च पति को ही उठाना होगा.

पति की भी जिद है कि वो अपनी पत्नी को एक रुपये भी नहीं देगा अगर वो अपने प्रेमी के साथ रही तो. मामला परिवार परामर्श केंद्र जा पहुंचा. जब महिला ने यह बात काउंसर के सामने कही तो वो बी हैरान रह गए. उसने कहा- पति मेरा और दोनों बेटियों का सारा खर्च दे. मैं अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती हूं. लेकिन दोनों बेटियां पति से हुई हैं. इसलिए उनके खर्च की जिम्मेदारी पति की है.

इस पर पति ने कहा कि वो जब उसके साथ रहती ही नहीं है तो ऐसे में उसे खर्च भी क्यों दे. वो अगर प्रेमी के साथ रह रही है तो उसका खर्च भी वही उठाए. काउंसलर ने फिर पत्नी से पूछा कि तुम ऐसा क्यों कर रही हो? पत्नी ने कहा- पति अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहता है. वो मुझे वक्त नहीं दे पाता था. ऐसे में मैं अकेलापन महसूस करने लगी थी. इस दौरान मेरा बॉयफ्रेंड बन गया. लेकिन बॉयफ्रेंड भी पहले से शादीशुदा है. उसके भी बच्चे हैं. वो पहले से ही अपने परिवार का खर्च उठा रहा है. ऐसे में वो मेरा खर्च नहीं उठा सकता. मैं चाहती हूं कि मेरा और मेरी बेटियों का खर्च मेरा पति उठाए.

क्या बोले काउंसलर?

काउंसलर डॉ. अमित ने बताया कि दोनों की शादी के 10 साल हो चुके हैं. पत्नी हाथरस की रहने वाली है. उसका पति आगरा का रहने वाला है. पत्नी अब प्रेमी के साथ रहना चाहती है. लेकिन पति से हर महीने का खर्च भी मांग रही है. पति उसे खर्च नहीं देना चाहता. फिलहाल दोनों के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया है. ऐसे में उन्हें दूसरी तारीख दे दी गई है. देखते हैं आगे मामले में क्या फैसला लिया जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.