Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

डिंडौरी में घर में सो रहे वृद्ध का धारदार हथियार से गला रेता, जमीनी विवाद आया सामने

18

डिंडौरी बजाग। सैलवार में हत्‍या के बाद सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण जमीनी विवाद सामने आया है। मृतक अपने बेटे इंद्रलाल की मौत के बाद बेटी दामाद के साथ सैलवार में रहता था, जबकि बहू मनती बाई, पोते मंजीत और रंजीत के साथ अलग रहती थी।

तीन एकड़ जमीन को लेकर मनमुटाव भी

इनके बीच तीन एकड़ जमीन को लेकर मनमुटाव भी चल रहा था। पुलिस को मृतक के दामाद शिवकुमार पिता रामप्रसाद मरकाम उम्र 53 वर्ष ग्राम सैलवार ने बताया है कि वह प्राइमरी स्कूल उद्धौर में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। उसके परिवार के साथ ससुर वैशाखु उईके लगभग 10 वर्षों से साथ में रह रहे थे।

ससुर रोज की तरह ही बरामदा में सोए थे

दामाद शिवप्रसाद ने बताया कि गुरुवार की रात लगभग 11 बजे के आसपास खाना खाकर सभी लोग सो गये थे। ससुर रोज की तरह पीछे की तरफ बरामदा में सोए थे। शिवप्रसाद के मुताबिक शुक्रवार की सुबह चार बजे के आसपास वे नित्यक्रिया से वापस आया तो देखा कि ससुर की तखत के नीचे खून फैला था। घबराकर शिवप्रसाद ने परिवार के लोगों को आवाज लगाई।

पुलिस सभी पहलुओं पर विवेचना कर रही है

अन्य लोगों के आने पर देखा तो पाया कि वैसाखू की गर्दन रेत कर हत्या की गई है। एफआईआर में दामाद शिवप्रसाद ने मृतक और पोतों के बीच जमीनी विवाद का भी उल्लेख किया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर विवेचना कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !