Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rajasthan Nikay Chunav Today: 268 निकायों में सभापति व 5 निगमों में मेयर के लिए वोटिंग जारी; दोपहर 3... Alwar Thresher Accident: शादी से 2 महीने पहले उजड़ी खुशियां! अलवर में थ्रेसर की बेल्ट में फंसने से य... Mumbai Palestine Support News: गाजा समर्थन में पतंग उड़ाने पर विवाद; छात्रा हर्षदा बोराडे ने मुंबई प... Sahil Wakode Death Case: ChatGPT संदेह और दबाव में छात्र की मौत! IIT बॉम्बे के प्रोफेसर पर केस, Crim... Ayodhya Janoura Naka News: नजूल भूमि पर बने मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भारी पुलिस बल और पीएसी... Uttar Pradesh Accident News: अवैध रूप से फेंके गए आतिशबाजी के कचरे में हुआ जोरदार ब्लास्ट, मेरठ मेडि... Uttar Pradesh Politics News: विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर वार तेज, सपा नेताओं ने फाड़े होर्डिंग्स, ... BMC Chowk Jalandhar: संविधान चौक पर ट्रैफिक लाइट सिस्टम की बिजली तारें कटी; CCTV में कैद हुए अज्ञात ... Amritsar BSF Action: अमृतसर बॉर्डर पर BSF का बड़ा एक्शन; पाक ड्रोन ने गिराई ₹31 करोड़ की हेरोइन, जब्... Batala Firing Case: घर के बाहर टहल रहे युवक को सिर में मारी गोली; कंबाइन पार्टनरशिप विवाद में चलाए ह...

रीवा में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की हुई मौत, चार घायल

39

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है। चार लोग घायल हैं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यहां पर उनका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग जगह से घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना मऊगंज थाना क्षेत्र की है यहां पर पार्वती नाम की महिला आम की रखवाली कर रही थी तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बारिश से बचने झोपड़ी में गए तीन लोग अचानक गिर गई बिजली 

 वहीं दूसरी घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के करह गांव की है। यहां पर बारिश से बचने के लिए झोपड़ी में तीन लोग छुप गए थे। अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई और दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं महिला गंभीर रूप से घायल है, मृतकों का नाम माया कोल और दादू भाई है। कंचन गंभीर रूप से घायल हो गई जिस का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मजदूरी कर रहे लोगों के ऊपर गिर गई बिजली

 तीसरी घटना भी करह गांव की है यहां पर मजदूरी कर रहे लोगों के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई जिसमें तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। जिनको मऊगंज अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। यहां पर घायलों का अभी इलाज चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.