Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain Simhastha 2028: विकास कार्यों के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पैतृक मकान, कहा- जनहित ... Ganesh Visarjan Accident Bhind: भारी बारिश के बीच नदी में फिसले पैर, एनडीआरएफ की टीम भी अब तक नहीं ढ... MPPSC Success Story: असफलता से हार नहीं मानी, 5 बार नेट क्वालीफाई कर राजीव कुशवाहा ने हासिल किया मुक... Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य...

वेट लॉस के लिए पी रहे हैं एप्पल साइडर विनेगर? फायदे के साथ जान लें नुकसान

46

मोटापा कई बीमारियों की वजह बनता है और आज के वक्त में बिगड़े हुए लाइफस्टाइल की वजह से दुनियाभर में बच्चों से लेकर बड़ों तक बड़ी संख्या में लोग इससे जूझ रहे हैं. वजन घटाने के लिए लोग कई तरह के ट्रिक्स को भी फॉलो करते नजर आते हैं ताकि तेजी से वजन घट सके. इन्हीं रेमेडी में से एक है एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करना. वेट लॉस के लिए एप्पल साइडर विनेगर को एक सीमित मात्रा में पीना फायदेमंद हो सकता है. हालांकि कई बार फायदे के साथ इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं.

तेजी से वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी होता है कैलोरी पर कंट्रोल करना. वहीं कुछ ऐसी ड्रिंक्स होती हैं जो भूख को रोकने का काम करती हैं, जिससे वेट लॉस में हेल्प मिलती है. फिलहाल लोग जल्दी वजन घटाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का सेवन भी करते हैं. तो चलिए जान लेते हैं इसके फायदे के साथ ही नुकसान क्या हैं.

कैसे करना चाहिए एप्पल साइडर विनेगर का सेवन

वजन घटाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल सलाद में ड्रेसिंग की तरह किया जा सकता है, इसके अलावा गर्म पानी में आधा चम्मच विनेगर सुबह को खाली पेट लिया जा सकता है, हालांकि ज्यादा सेवन से नुकसान हो सकता है.

एप्पल साइडर विनेगर के क्या होते हैं फायदे

एप्पल साइडर विनेगर के सेवन से वेट लॉस के अलावा ब्लड शुगर कंट्रोल, पाचन सुधार, बैक्टीरिया से बचाव, टॉक्सिन को बाहर निकालना, स्किन और बालों को हेल्दी बनाना जैसे फायदे होते हैं. फिलहाल जान लेते हैं कि क्या हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स.

क्या हो सकते हैं नुकसान?

  • एप्पल साइडर विनेगर के लगातार सेवन से दांतों के इनेमल यानी ऊपरी परत को नुकसान हो सकता है, जिससे सेंसटिविटी की समस्या बढ़ सकती है.
  • एप्पल साइडर विनेगर की मात्रा का ध्यान न रखा जाए या फिर लगातार सेवन किया जाए तो एसिडिटी की समस्या हो सकती है.
  • एप्पल साइडर विनेगर के सेवन से गले में जलन हो सकती है, क्योंकि इसमें एसिटिक एसिड होता है.
  • जो लोग किसी भी तरह की मेडिसिन का सेवन कर रहे हो उन्हें एप्पल साइडर विनेगर को पीने से बचना चाहिए, नहीं तो रिएक्शन होने से नुकसान हो सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.