Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छाता-रेनकोट लेकर चलें साथ…दिल्ली-NCR के मौसम का ये है एकदम लेटेस्ट अपडेट

19

छतरी, रेनकोट, तिरपाल संभाल लीजिए… अब मानसून की रफ्तार रुकने वाली नहीं है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर देश के सभी हिस्सों में मानसून छा गया है. जो हिस्सा बचा है वो आज या कल में कवर हो जाएगा. वीकेंड की बात करें तो शनिवार-रविवार को झमाझम बारिश की संभावना है. मैदानों से लेकर पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के आसार बने हुए है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है.

कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद लोगों को हल्की और मध्यम बारिश से राहत मिली, लेकिन इसके बाद उमस भरी गर्मी से लोग कुलबुला उठे. शुक्रवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में जोरदार बारिश से मौसम सुहावना हो गया. बारिश राहत के साथ आफत भी लेकर आई. बारिश के कारण कई जगह सड़कें धंस गईं तो आईजीआई एयरपोर्ट पर छत ढहने से एक शख्स की मौत हो गई. मौसम विभाग के मुताबिक, आज से तीन दिन तक भारी बारिश होने की संभावना है. ठंडी हवाओं से मौसम खुशनुमा बना रहेगा. आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है.

पहाड़ों पर भी झमाझम बारिश

मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ों पर भी जोरदार बारिश होगी. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, चार दिन तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में जमकर बारिश होगी. 29 जून यानी आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 29 जून को अरुणाचल प्रदेश में, अगले 5 दिनों के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, बिजली और अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 30 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 30 जून से 2 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

यूपी में चार दिन बारिश

उत्तर प्रदेश को मानसून अपनी चपेट में लेने जा रहा है. आईएमडी ने प्रदेश में चार दिन तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है. प्रदेश के पश्चिमी इलाके में झमाझम बारिश के आसार है. सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम सुहावना बना हुआ है, तामपान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की शाम झमाझम बारिश हुई है. बारिश की वजह से यूपी में हीट वेव का असर खत्म हुआ है.

तेजी से बढ़ रहा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी राजस्थान के कुछ और हिस्सों, पूर्वी राजस्थान के बचे हुए हिस्सों, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पूरी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों; मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार के बचे हुए हिस्सों; पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों और उत्तराखंड के बचे हुए हिस्सों में आगे बढ़ा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.