Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मनावर क्षेत्र में टेंट व्‍यापारी के घर 25 नकाबपोश बदमाशों ने की लूट, स्‍वजनों की गर्दन पर रख दी थी बंदूक

51

धार, मनावर। ग्राम लुन्हेरा में बुधवार-गुरुवार की रात्रि को अज्ञात बदमाशों ने टेंट व्यवसायी के घर लूट की घटना को अंजाम दिया।

व्यापारी के अनुसार करीब 25 नकाबपोश बदमाशों ने रात करीब 1 बजे के घर में घुसकर परिजनों की गर्दन पर बंदूक रखकर मारपीट की।

बदमाश घर के कमरे में रखी अलमारी और पेटी का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोना, चांदी के जेवर, नकदी सहित दो मोबाइल ले कर फरार हो गए।

टेंट व्यवसायी रूपसिंह वास्केल के पुत्र संदीप वास्केल ने बताया कि रात करीब 1 बजे करीब 25 नकाबपोश बदमाश घर के लोहे का शटर खोलकर अंदर घुसे ओर वारदात को अंजाम दिया।
घटना के दौरान आसपास के घरों के बाहर सोए ग्रामीणों को बदमाशों ने बंदूक, डंडों और पत्थर से डराकर रोके रखा था। बदमाश करीब 5 लाख रुपए का सामान-नकदी लेकर फरार हो गए।
संदीप ने बताया कि इस दौरान बदमाशों की आवाज सुनकर बाहर आए पास में रहने वाले रिश्तेदार भगवान वास्केल के साथ भी बदमाशों ने जमकर मारपीट की जिसमें उनके हाथ में फैक्चर हो गया।
उसने बताया कि वारदात के दौरान बदमाशों ने हवाई फायर भी किए थे। घर के अंदर कारतूस भी पड़ा मिला। वहीं आसपास के 8 से 10 घरों के बाहर से दरवाजे लगा दिए गए थे।
ग्रामीणों ने बताया कि बदमाश पहले से जानते थे कि मकान में सोना-चांदी के आभूषण मिलेंगे। रात में ही घर में हुई लूट की सूचना मनावर थाने पर दी गई।
इसके बाद थाने से दो जवान रात को घटनास्थल का अवलोकन करने आए थे। उन्होंने फरियादी से गुरुवार को लूटी गई रकम की सूची लेकर थाने आने की बात कही। पुलिस ने मामले में सुबह 9 बजे तक एफआईआर दर्ज नहीं की है।
पूर्व सांसद के गांव में हुई वारदात
बता दें कि लुन्हेरा गांव में जिस जगह लूट की वारदात हुई, वहां से कुछ दूरी पर धार-महू के पूर्व सांसद छतर सिंह दरबार का घर है। ग्रामीणों ने बताया कि चोर तूफान वाहन से आए थे। चोर ग्राम बालिपूर की ओर भागे हैं। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.