Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

IND vs ENG: कुलदीप यादव तो रोहित शर्मा से भी दो कदम आगे निकले, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल का पारा हुआ हाई

31

T20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल का पारा अब और हाई हो चुका है. इसे और बढ़ाने का काम किया है टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और उनके बाद दिए कुलदीप यादव के बयान ने. इन दोनों भारतीय क्रिकेटरों ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले जो कहा है, उसके बाद रोमांच अपने चरम पर जा पहुंचा है. सेमीफाइनल से पहले कही रोहित की बात तो सिर्फ इंग्लैंड तक सीमित रही. लेकिन, कुलदीप यादव उनसे दो कदम आगे निकलते दिखे.

अब सवाल है कि रोहित शर्मा और कुलदीप यादव ने ऐसा कहा क्या है? तो उनके बयानों पर हम आएं उससे पहले ये बता दें कि T20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत, इंग्लैंड की चुनौती का सामना करने वाला है. ये मुकाबला गयाना में 27 फरवरी को भारतीय समय के अनुसार रात के 8 बजे से खेला जाएगा.

सामने इंग्लैंड… रोहित के बयान से सेमीफाइनल का पारा हाई

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर रोहित ने अपनी पहली प्रतिक्रिया ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद ही दे दी थी. ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाने के बाद रोहित शर्मा से जब पूछा गया कि इंग्लैंड से मुकाबले को लेकर आप क्या कहेंगे? तो उन्होंने सरेआम ये कहा कि इंग्लैंड से मुकाबला अच्छा होगा. हालांकि, इंग्लैंड को सामने देखकर हमारे लिए कुछ बदलेगा नहीं. हमारा मकसद वही करने पर होगा जो एक टीम के तौर पर हम कर सकते हैं और अब तक करते आए हैं. हम मुकाबले को जीतना चाहेंगे.

कुलदीप यादव तो दो कदम आगे निकले

रोहित शर्मा के इस बयान के बाद सेमीफाइनल का रोमांच अभी परवान चढ़ ही रहा था कि कुलदीप यादव के बयान ने उस रोमांच में आग में घी डालने का काम कर दिया. कुलदीप तो रोहित से भी दो कदम आगे निकल गए. उन्होंने सीधे T20 वर्ल्ड कप जीतने की ही बात की है. सेमीफाइनल का जिक्र भी नहीं किया. कुलदीप ने कहा कि इस बार हम कोशिश नहीं कामयाबी हासिल करना चाहते हैं. हम ट्रॉफी को घर लाने की पूरी कोशिश करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.