Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

दुल्हन के बॉयफ्रेंड का इंतकाम, बारात में राइफल लेकर दूल्हे को दौड़ाया, क्या हुई शादी?

64

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक सनकी आशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड के होने वाले दूल्हे को वार्निंग दी. कहा कि इस शादी से इनकार कर दो. दूल्हा नहीं माना. फिर दोबारा से फोन करके प्रेमी ने कहा कि अगर तुम बारात लेकर आए तो अंजाम बुरा होगा. दूल्हे ने सनकी आशिक की इन बातों को भी नजरअंदाज कर दिया. सोमवार को दूल्हा बारात लेकर शादी के लिए निकल पड़ा. बारात धूमधाम से दुल्हन के घर जा ही रही थी कि तभी बीच रास्ते में एक युवक अपनी टोली के साथ वहां आ धमका.

उसने दूल्हे और बारातियों की गाड़ियों को रोक दिया. दूल्हे को गाड़ी से उतरवाया और कहने लगा कि तुम्हें कहा था न कि बारात लेकर मत आना. तो फिर क्यों आए? मेरी बात क्यों नहीं मानी? युवक की बातें सुनकर दूल्हे के पसीने छूट गए. तब पता चला कि यह युवक कोई और नहीं, बल्कि दुल्हन का प्रेमी है. दुल्हन और उसका कई सालों से अफेयर है. बस फिर क्या था, दुल्हन के प्रेमी ने बारात की गाड़ियों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. उसने हालांकि, किसी भी बाराती या दूल्हे को गोली नहीं मारी. वो बस उन्हें डराने के लिए आया था. ताकि बारात वापस लौट जाए. उसकी ये तरकीब काम आई. डर के मारे दूल्हा और बारात वापस लौट गई.

दूल्हे को दो बार दी चेतावनी

मामला चांदपुर थाना क्षेत्र का है. यहां एक गांव में शादी थी. लेकिन जिस युवती की शादी थी, उसका पहले से ही किसी युवक के साथ अफेयर था. प्रेमी को जब इस बात की भनक लगी कि उसकी प्रेमिका की शादी रख दी गई है तो वह बौखला गया. उसने दूल्हे को फोन पर दो बार चेतावनी दी कि वो बारात लेकर न आए. दूल्हे ने दोनों ही बार उसकी वार्निंग को नजरअंदाज कर दिया. सोमवार को जब वो बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचने ही वाला था कि भुतपुरा गांव के पास उनकी गाड़ियों पर फायरिंग कर दी गई. दुल्हन के प्रेमी ने अपनी टोली के साथ मिलकर यह फायरिंग की. जिसके बाद दूल्हा बारात लेकर बीच रास्ते से ही लौट गया.

किसी ने नहीं करवाया मामला दर्ज

फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है. पुलिस ने कहा कि मामले की उन्हें जानकारी हुई है. अगर इस केस में कोई FIR दर्ज करवाई जाती है तो जरूर इस पर कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.