Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का... Travel Insurance Claims: विदेश में फ्लाइट रद्द होने पर कैसे पाएं रिफंड? जानें ट्रैवल इंश्योरेंस के ज... अब हर किसी का होगा MacBook! Apple ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता 'Neo' मॉडल, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैर...

सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग, धमाकों से सहमे लोग, पीथमपुर में अवैध रूप से भरी जा रही थी गैस

23

महू, पीथमपुर। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में गैस रिफ‍िलिंग सेंटर में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना छत्रछाया कॉलोनी में हुई। फायर ब्रिगेड के टैंकर टैंकर पानी और नगर पालिका के 10 टैंकरों के पानी के उपयोग के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में दो-तीन लोगों के झुलसने की बात सामने आई है।

बताया जाता है कि यहां एक भवन में गैस रिफ‍िलिंग सेंटर है। इसमें अचानक एक गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ। इसके बाद आग लग गई।

घटना दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। आग लगने की घटना के बाद अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा। बताया जाता है कि जिस समय गैस सिलेंडर में विस्‍फोट के बाद आग लगी तब बिल्डिंग में अध‍िक लोग नहीं थे। आग लगने के दौरान एकाध‍िक धमाके सुनाई दिए। इससे लोगों में दहशत व्‍याप्‍त हो गई।

आग लगने की सूचना के बाद अग्निशमन दल के साथ ही थाना प्रभारी संतोष कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे।

मुख्‍य नगर पालिका अध‍िकारी निशिकांत शुक्‍ला के अनुसार मकान में अचानक आग लगी थी। इस पर काबू पा लिया गया।

शुक्‍ला के अनुसार इस भवन में अवैध रूप से टंकियों में गैस भरी जा रही थी। यह अच्‍छा रहा कि इस दौरान कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !