Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इजराइली सेना ने घायल फिलिस्तीनी को जीप पर बांधा, वायरल वीडियो पर आया IDF का बयान

48

गाजा में इजराइल के नरसंहार के बीच इजराइली सेना की बेरहमी का एक वीडियो सामने आया. यह वीडियो उस समय का है जब इजराइली आर्मी फोर्स ने वेस्ट बैंक के शहर जेनिन में गिरफ्तारी के लिए रेड डाली. इस दौरान सेना ने एक घायल फिलिस्तीनी व्यक्ति को मिलिट्री जीप में बांधकर घूमते नजर आए.

शनिवार यानी 21 जून को फिलिस्तीन के जेनिन शहर से इजराइली सेना का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें सेना की गाड़ी के बोनट पर एक घायल आदमी को बांधा गया है. वीडियो में इजराइली सेना की गाड़ी को दो एम्बुलेंस के बीच से गुजरते हुए देखा गया. उस व्यक्ति की पहचान फिलिस्तीनी निवासी मुजाहिद आजमी के रूप में हुई है. वायरल हो रहा वीडियो सत्यापित है.

एम्बुलेंस की मांग पर जीप से बांधकर ले गए

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से सर्कुलेट किया जा रहा है, जिसका सहारा लेकर रिपोर्टर ने इस घटना को सामने से देखे व्यक्ति का इंटरव्यू लिया जिससे उस स्थान और दिन की पुष्टि की गई. आजमी के परिवार से भी बातचीत की गई जिसमें उसके परिवार ने बताया कि गिरफ्तारी के रेड के दौरान आजमी घायल हो गया था, उसके बाद जब उसके परिवार ने सेना से एम्बुलेंस की मांग की तो उन्होंने उसे उठाकर अपनी गाड़ी की बोनट पर बांध लिया और वहां से चले गए.

IDF ने दिया बयान कहा- की जाएगी जांच

इस घटना पर इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF ) का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि इजराइली सेना पर हमला की गई जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी की गई, जिसमें यह व्यक्ति घायल हो गया, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया. आगे उन्होंने कहा कि इसके बाद सैनिकों ने सैन्य प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया और सैन्य बलों का आचरण इजरायली सेना के मूल्यों के अनुरूप नहीं है. IDF ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी, आजमी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इजराइली सेना ने आतंकवादियों के समूहों की खोज के लिए रेड, फिलिस्तीनी गांवों में यहूदी प्रवासियों का उत्पात, फिलिस्तीनी सड़कों पर घातक हमले के साथ वेस्ट बैंक में हिंसा को और बढ़ा दिया है जो कि इजराइल और हमास में जंग होने से पहले ही थी, लेकिन अब और ज्यादा बढ़ती जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.