Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UCC पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला! केंद्र को बड़ी टिप्पणी—"अब समय आ गया है, देश में लागू हो सम... Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- 'निडर' हैं मेरे भ... Lok Sabha News: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, गौरव गोगोई ने नरवणे की किताब से सरकार को घेरा; सद... नैनीताल पर 'जल प्रलय' का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंस... Rahul Gandhi in Sonipat: सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे राहुल गांधी, किसान संजय की बेटी को दिया आशीर्वा... Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत और 5 घायल; अस्पताल में... UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना 'खतौनी' में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन; योगी सरकार का भू-माफि... भागलपुर में भी बनेगा 'मरीन ड्राइव'! पटना की तरह गंगा किनारे चमकेगी सिल्क सिटी; बिना घर तोड़े तैयार ह... Mamata Banerjee vs ECI: ममता बनर्जी ने ड्राइंग के जरिए जताया 'SIR' का विरोध, चुनाव आयोग पर लगाया वोट... अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या का है मामला; 3 धाराओं में मिली थ...

सड़क पर पटका, 1 मिनट तक पत्नी को गोदता रहा चाकू, साली बीच में आई तो… पति के ‘खूनी खेल’ को देखते रही भीड़

21

बिहार के जमुई से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी की सरेराह 15 से ज्यादा बार चाकुओ से गोदकर हत्या कर डाली. पति ने पहले पत्नी को रोका. उसकी गोद से बच्चा छीनने लगा. जब पत्नी और साली ने इसका विरोध किया तो पति बौखला गया. उसने जेब से चाकू निकाला और बीच सड़क पर ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. साली बीच बचाव करने आई तो उसे भी चाकू दिखाकर डराने लगा.

महिला अपने पति से रहम की भीख मांगती रही. लेकिन पति के सिर पर तो खून सवार था. उसने पत्नी को जमीन पर पटका और चाकू घोंप दिया. महिला ने जैसे तैसे अपनी जान बचाने की कोशिश की. वह उठी और वहां से भागने लगी. लेकिन पति ने उसे पकड़कर एक मिनट के अंदर 15 जानलेवा वार चाकू से कर दिए. इस बीच तमाशबीन बनी भीड़ ये सब नजारा देखती रही. किसी ने भी महिला की मदद नहीं की.

जब हमलावर पति को लगा कि पत्नी की मौत हो गई है तो वो वहां से भाग गया. उसकी ये करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई. घायल महिला को इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. घटना महाराजगंज इलाके की है. शनिवार की सुबह सोनल सिन्हा अपनी बहन और बेटे के साथ शिव मंदिर गई थी. गोद में उसने बेटे को उठा रखा था. तभी रास्ते में उसके पति कुंदन राम ने दोनों को रोका. उनके साथ बहसबाजी हुई. फिर कुंदन ने इस हत्याकांड को अंजाम दे डाला.

तीन साल पहले की थी लव मैरिज

सोनल की बहन ने बताया कि कुंदन ने उस पर भी हमला करने की कोशिश की. लेकिन वो बच निकली. परिवार के मुताबिक, सोनल ने तीन साल पहले कुंदन से लव मैरिज की थी. लेकिन शादी के बाद से ही कुंदन उसे मारने-पीटने लगा था. इस बीच वो प्रेग्नेंट भी हुई. लेकिन कुंदन की बर्बरता खत्म नहीं हुई. शादी के दो महीने बाद ही सोनल उसे छोड़कर मायके आ गई. फिर उसे एक बेटा हुआ. कुंदन बेटे को अपने साथ रखना चाहता था. लेकिन सोनल ने उसे अपना बेटा देने से इनकार कर दिया. साथ ही तलाक के लिए भी अर्जी डाल दी. कुछ दिन बाद दोनों का तलाक हो जाना था. लेकिन इसी बीच कुंदन ने उसे मार डाला. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. मामले में कार्रवाई जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !