Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प... Indore Miniature Painting Workshop: मालवा की विलुप्त होती लघु चित्रकला को बचाने की अनूठी पहल Ujjain Nagar Pujan Tradition: उज्जैन में सम्राट विक्रमादित्य के काल से चली आ रही परंपरा, कलेक्टर-एसप... Ujjain Simhastha 2028 Preparations: सीएम मोहन यादव ने की सिंहस्थ की समीक्षा, 25 हजार करोड़ के विकास ... MP Cricket Academy in Russia: रूस के स्मोलेंस्क में खुलेगी मध्य प्रदेश क्रिकेट अकादमी, क्रिकेट के जर...

भोपाल में RPF ने अवैध वेंडरों की धरपकड़ के लिए चलाया अभियान, 11 हजार से ज्यादा अवैध वेंडर्स पर की कार्रवाई..

59

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में अवैध वेंडरों द्वारा चोरी और दूसरे अपराधों की रोकथाम के लिए RPF ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत भोपाल मंडल के रेलवे स्टेशनों और यात्री गाड़ियों में सक्रिय 11 हज़ार से ज्यादा अवैध वेंडरों पर कार्रवाई की गई। भोपाल रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव ने बताया कि अवैध वेंडरों द्वारा रेलवे स्टेशनों और यात्री गाड़ियों में अमानक वस्तुओं की MRP से ज्यादा दाम पर बिक्री, यात्रियों के साथ मारपीट और चोरी की वारदातों की शिकायत लगातार मिल रही थी। जिसको मद्देनज़र रखते हुए रेल आईजी के मार्गदर्शन में सघन चैकिंग अभियान चलाया। RPF के तलाशी अभियान में पिछले साल के मुकाबले करीब 3 हज़ार अधिक मामले दर्ज किये गए। RPF कमांडेंट प्रशांत यादव ने बताया कि कई आपराधिक पृष्ठभूमि के अवैध वेंडरों को भी चिन्हित कर दण्डात्मक कार्यवाई की गई है।

इटारसी में सबसे ज्यादा अवैध वेंडर्स पर हुई कार्यवाई, मिलीभगत में शामिल रेलवे स्टाफ पर भी की गई कार्यवाई।

RPF कमांडेंट प्रशांत यादव ने बताया कि अवैध वेंडर्स के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सबसे ज्यादा अवैध वेंडर्स इटारसी जंगशन से पकड़े गए। इटारसी में करीब 3200 अवैध वेंडर्स पर मामले दर्ज किए गए। साथ ही इन अवैध वेंडर्स से मिलीभगत के आरोप में रेलवे स्टाफ पर भी दण्डात्मक कार्यवाई की गई। RPF कमांडेंट के मुताबिक पिछले साल भोपाल मंडल में जहां 8700 के करीब अवैध वेंडर्स पर कार्रवाई की गई थी। वहीं इस साल चलाये गए अभियान में 11 हज़ार 70 मामले दर्ज कर नया रिकॉर्ड बनाया गया है।

भोपाल मंडल में यात्री सुरक्षा और सुविधाएं बढ़ाना है लक्ष्य- प्रशांत यादव।

RPF कमांडेंट प्रशांत यादव के मुताबिक भोपाल रेल मंडल में यात्री सुरक्षा और सुविधाए बढ़ाना हमारा पहला लक्ष्य है। जिसके लिए RPF , भोपाल डीआरएम , और IRCTC के साथ मिलकर लगातार अभियान चलाए हुए हैं। साथ ही यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए RPF ने कई नम्बर भी जारी किए हैं। जिसके जरिये यात्री तत्काल RPF की सहायता प्राप्त कर सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.