Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

ज्वेलरी शॉप मालिक को आया फोन, टूट गया है दुकान का शटर… जाकर देखा तो गायब थे 5 किलो चांदी के जेवर

32

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी शहर में शुक्रवार रात सोने-चांदी के गहनों की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर दुकान में रखे शटर को तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखे लाखों रुपये के जेवर ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी का केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

सुबह रास्ते से गुजर रहे लोगों ने टूटा देखा शटर

कटनी शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में शुक्रवार की रात को बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप की शटर तोड़ी और अंदर से रखे सोने-चांदी के लाखों के जेवर ले गए। सुबह रास्ते से गुजर रहे लोगों ने दुकान का शटर टूटा हुआ देखकर उसके मालिक को इसकी सूचना दी।

इसके बाद दुकान मालिक वहां चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थल का निरीक्षण किया और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अंतर्गत गायत्री नगर क्षेत्र के राम मंदिर के सामने स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स नाम से रामकुमार सोनी की सोना चांदी की दुकान है।

शुक्रवार की रात नौ बजे वे दुकान बंद करने के बाद अपने घर चले गए थे। शनिवार की सुबह आस-पास के लोगों ने उनको सूचना दी कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। संचालक मौके पर पहुंचे और दुकान में चोरी होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और खोजी श्वान का भी सहारा लिया गया।

पांच किलो चांदी के जेवर के साथ सोने का सामान भी ले गए

बदमाशों ने दुकान में रखे लगभग पांच किलो चांदी के जेवर व सोने के कुछ जेवर पार किए हैं, जिनकी कीमत चार से पांच लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.