Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

मां ने मासूम बेटी की चाकू मारकर की हत्या, फिर उसी के खून से दीवार पर लिखा- “मेरी मौत के जिम्मेदार…”

76

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक मां ने अपनी बेटी की हत्या कर खुदकुशी करने की कोशिश की। महिला ने चाकू से गोदकर मासूम बेटी की जान ले ली। इसके बाद उसने बेटी के खून से ही दीवार पर लिखा- “मेरी मौत के जिम्मेदार सास, ससुर, बड़ी ननद और मेरे पति हैं।”

दीवार पर सुसाइड नोट लिखने के बाद उसने चाकू से खुद के शरीर पर भी वार कर खुदकुशी करने की कोशिश की। महिला को गंभीर हालात में उपचार के लिए सीधी से रीवा रेफर किया गया है। सीधी पुलिस के अनुसार घटना पडैनिया गांव की है, जिसमें बच्ची की मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने की परिवार से पूछताछ

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के कमरे के अंदर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। कमरे में पलंग पर मासूम बच्ची का खून से लथपथ शव पड़ा था। जमीन पर बच्ची का खून बहा हुआ मिला। पुलिस ने जांच के बाद बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। फिर परिवार के लोगों से एक-एक करके घटना के संबंध में जानकारी भी ली।

प्रारंभिक तौर पर मामला घरेलू प्रताड़‍ना को नजर आ रहा है, जिससे तंग आकर महिला ने ऐसा कदम उठा लिया। पुलिस इस मामले में आस-पास के लोगों और महिला के मायके वालों से भी पूछताछ कर सकती है। महिला को इलाज कराने के लिए रीवा भेजा गया है। इलाज के बाद वो होश में हाती है, तो उसके बयान भी लिए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.