Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर, 2 दिन में 14 मरीजों की मौत, 300 से ज्यादा हुए भर्ती

68

दिल्ली में के सफदरगंज अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 13 मरीजों की मौत हो गई है. पिछले दो दिनों में दिल्ली सरकार के अस्पतालों में हीट वेव से कुल 14 मरीजों की मौत हो गई. इनमें हीट स्ट्रोक के 9 मरीज RML अस्पताल में भर्ती थे. यहां के अस्पतालों में कुल 312 मरीज हीट वेव के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिनमें 112 मरीज ठीक हो गए हैं. जबकि, 118 मरीजों इलाज अस्पताल में चल रहा

देश के अलग-अलग हिस्सों से हीटवेव और गर्मी से मरने वाले मौत के आंकड़ें लगातार बढ़ रहे हैं. स्थिति यह है कि दिल्ली के निगम बोध घाट शमशान भूमि में बुधवार को 142 शवों का दाह संस्कार हुआ. ये आंकड़े चौकाने वाले हैं क्योंकि कोरोना काल के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि एक दिन में श्मशान घाट पर इतनी लाशें जलाई गई हैं.

गर्मी से बेहाल दिल्ली

मौसम विभाग की मानें तो मैदानी इलाकों में जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है तो वहां स्थिति हीटवेव की बनती है, जबकि तटीय इलाकों के लिए 37 डिग्री सेल्सियस पर गर्महवाएं मुश्किलें बढ़ाती हैं. दिल्ली में तो इस साल पारा 50 के पार पहुंच गया. इस कारण भी हीटवेव और स्ट्रोक के कारण मौत के आंकड़े बढ़ रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल लू की सबसे गर्म हवाएं ज्यादा समय तक रुकी, जिसके कारण लोगों को काफी मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं. साथ ही पहले सालों की तुलना में इस साल तापमान बढ़ने का भी रिकॉर्ड टूटा है.

भीषण गर्मी के कारण दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत भी सामने आई है. साथ ही एसी, फ्रीज, कूलर जैसे इलेक्ट्रॉनकि गैजेट्स के इस्तेमाल से बिजली की डिमांड भी बढ़ गई है. अलग-अलग हिस्सों में पावर कट भी देर तक किए जा रहे हैं. हीटवेव और गर्मी से मरने वाले लोगों के बीच मौत के आंकड़े बहुत डराने वाले हैं. हीटवेव से बचने के लिए लोग अपने-अपने तरीके से उपाय कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.