Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

दुल्हन बन ससुराल में एंट्री और फिर करती थी ‘कांड’, प्रेमी को भाई बनाकर फंसाती थी शिकार

49

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बॉलीवुड फिल्म ‘डॉली की डोली’ की तर्ज पर दुल्हन अपनी नई-नई ससुराल से सब कुछ साफ कर ले गई. उसने इस घटना को अंजाम अपने कथित भाई के साथ दिया जो हकीकत में उसका प्रेमी है. पुलिस ने आरोपी दुल्हन और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस खुलासे में मालूम हुआ कि ऐसी वारदातों को अंजाम देना ही उनका धंधा है.

कानपुर डीसीपी विजय ढुल ने बताया कि आरोपी दुल्हन अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले लोगों को शादी का झांसा देकर उन्हें फंसाते थे. उनसे शादी करके वह अपने प्रेमी और साथियों की मदद से ससुराल वालों को बेहोश कर घर में रखा सामान साफ कर फरार हो जाते थे. पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है, साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या यह सब शुरू करने से पहले गैंग ने फिल्म ‘डॉली की डोली’ देखकर प्लान बनाया था.

कानपुर का शख्स हुआ शिकार

लुटेरी दुल्हन और उसके गैंग का ताजा शिकार कानपुर के ककवन निवासी देवेश सिंह हुआ. देवेश की 10 साल बाद शादी हुई थी. शादी के एक साल बाद ही उसकी पत्नी की मौत हो गई. उसके बाद से वो अकेले रह रहा था. ऐसे में उसने दूसरी शादी करने की सोची. उसने यह बात अपने दोस्त को बताई. उसके दोस्त ने उसकी मुलाकात दीपक और रजनीश से कराई. उन्होंने 70 हजार में देवेश की शादी करवाने का वादा किया.

‘लुटेरी दुल्हन’ से कराई शादी

कुछ दिन बाद दोनो ने मुस्कान नाम की युवती से मंदिर में देवेश की शादी करवा दी. शादी के बाद मुस्कान अपने कथित भाई राजकुमार के साथ ससुराल आ गई. वहां दो दिन तक शादी की रस्में निभाई गईं. उसके बाद रात को जेवर, नगदी लेकर मुस्कान और राजकुमार फरार हो गए. सुबह जब वह और उसके परिजन सो कर उठे तो घर में मुस्कान और राजकुमार नजर नहीं आए. उन्होंने घर में देखा कि वहां रखा कीमती सामान, नगदी औत्र जेवर गायब है. उन्हें समझते देर नहीं लगी कि वह लुट चुके हैं.

पुलिस ने पकड़ा गिरोह

देवेश ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और मुकदमा लिखवाया. बुधवार को पुलिस ने मुस्कान, राजकुमार, दीपक और रजनीश को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी करने पर पता चला की यह पूरा गैंग ऐसे लोगों को ढूंढता था जिनकी शादी नही हुई है या विधुर है. उसके बाद मुस्कान से शादी करा कर राजकुमार को भाई बनाकर साथ भेज देते थे जबकि राजकुमार मुस्कान का प्रेमी था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.