Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

गर्मी में लाइन में लगकर नहीं छूटेंगे पसीने! इन 6 शहरों में WhatsApp से खरीदें Metro टिकट

57

भीषण गर्मी से हर किसी का बुरा हाल है. हीटवेव, गर्मी और तेज धूप में सफर करना भी मुश्किल है. अगर आप मेट्रो से सफर करने की सोच रहे हैं तो टिकट लकी लाइन में लगने नाम पर और गर्मी चढ़ जाती है. हालांकि, आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप सीधे वॉट्सऐप से मेट्रो टिकट खरीद सकते हैं. इससे लाइन में खड़े होने के झंझट से छुटकारा मिलेगा. वॉट्सऐप के जरिए मेट्रो टिकट बुक करने की सुविधा भारत के कुल 6 शहरों में उपलब्ध है, जिसमें शामिल होने वाला सबसे नया नाम नागपुर मेट्रो का है.

वॉट्सऐप केवल चैटिंग करने या ऑडियो-वीडियो कॉल करने के लिए नहीं है. इससे आप मेट्रो का टिकट बुक करने समेत यूपीआई पेमेंट जैसे काम भी कर सकते हैं. लाइन में लगने से बचना है तो वॉट्सऐप से मेट्रो टिकट खरीदना बढ़िया ऑप्शन रहेगा. दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और पुणे मेट्रो में पहले से वॉट्सऐप से मेट्रो टिकट बुक करने की सर्विस मिल रही है, अब नागपुर में भी यह सुविधा मिलेगी.

ऐसे खरीदें वॉट्सऐप से मेट्रो टिकट

वॉट्सऐप से मेट्रो का टिकट खरीदना काफी आसान है. आपको बस मेट्रो के नंबर पर वॉट्सऐप करना है, और फिर बाद के निर्देशों का पालन करना है. ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद मेट्रो टिकट आपके वॉट्सऐप पर ही आ जाएगा.

मेट्रो सर्विस वॉट्सऐप नंबर
दिल्ली मेट्रो 9650855800
बेंगलुरु मेट्रो 8105556677
हैदराबाद मेट्रो 8341146468
चेन्नई मेट्रो 8300086000
पुणे मेट्रो 9420101990
नागपुर मेट्रो 8624888568

इन स्टेप्स को फॉलो करें

  • आप जिस शहर की मेट्रो में सफर करना चाहते हैं उसके वॉट्सऐप नंबर पर Hi मैसेज करें.
  • इसके बाद चैटबॉट के निर्देशों का पालन करें.
  • आप जिस मेट्रो स्टेशन से सफर शुरू करेंगे और जिस मेट्रो स्टेशन तक जाएंगे, उन मेट्रो स्टेशन को लिस्ट में से चुनें.
  • इसके बाद पेमेंट का ऑप्शन आएगा, यहां से टिकट की पेमेंट करें.
  • पेमेंट करने के लिए आप UPI, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड जैसे ऑप्शंस चुन सकते हैं.

वॉट्सऐप से टिकट बुक करने के चैटबॉट इंग्लिश के अलावा क्षेत्र की लोकल भाषाओं को भी सपोर्ट करते हैं, जैसे- दिल्ली में हिंदी और नागपुर में हिंदी, मराठी और तेलुगु. वॉट्सऐप से टिकट बुक करना एक आसान प्रोसेस है, और यह आपका समय भी बचाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.