Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

इन 5 चीजों से करें अपने दिन की शुरूआत, पूरा दिन नहीं होगी थकान! एक्सपर्ट से जानिए

41

Morning Healthy Food: कहते हैं कि सुबह ठीक तरह से ब्रेकपास्ट किया हो तो पूरा दिन शरीर एक्टिव रहता है. आप काम करते समय भी एनर्जेटिक फील करते हैं. लेकिन अगर आप नाश्ता सही तरीके से नहीं करते तो सारा दिन आलस और थकान महसूस होती रहती है. आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में तो लोग अपनी डाइट पर ध्यान ही नहीं दे पाते हैं. लोग इंस्टेंट फूड पर ज्यादा निर्भर हो गए हैं.

सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल कहती हैं कि ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरूआत एक कप कॉफी या चाय से करते हैं. लेकिन इसे दिन की हेल्दी शुरूआत नहीं कहा जाएगा. पूरा दिन एनर्जेटिक और पावरफुल रहने के लिए आपको विटामिन, मिनरल्स और फाइबर समेत तमाम न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि अपने दिन की शुरूआत किन चीजों से करनी चाहिए.

आंवला जूस

सुबह उठने के बाद आप आंवला जूस पिएं. इसमें विटामिन सी भरपूर पाया जाता है. इसे पीने से टॉक्सिंस भी शरीर से बाहर निकलते हैं और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है. मजबूत इम्यून सिस्टम बॉडी की बीमारियों से लड़ने में मदद करेगा.

एलोवेरा जूस

एलोवेरा का इस्तेमाल सदियों से हमारे घरों में होता आया है. अमूमन सबके घरों में एलोवेरा का पौधा होता ही है. इसका जूस पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और डाइजेशन भी ठीक रहता है.

खाएं पपीता

पपीते में विटामिन ए, फाइबर और डाइजेस्टिव एंजाइम पाया जाता है. रोज सुबह-सवेरे पपीता खाने से गट हेल्थ अच्छी रहती है. इसे खाने से आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहेगा.

खाएं ये ड्राई फ्रूट्स

सुबह आप बादाम, अखरोट और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स को खाएं. प्रोटीन और हेल्दी फैट का मिक्सचर ये ड्राई फ्रूट्स हेल्थ के लिए काफी अच्छे हैं. इससे दिमाग तो एक्टिव रहता ही है बल्कि पूरा दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है.

सब्जा सीड्स के साथ नारियल पानी

गर्मियों में कोकोनट वॉटर किसी अमृत से कम नहीं है. इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं. इसमें आप सब्जा सीड्स मिलाकर पी सकते हैं. ऐसा करने से आपको फाइबर के साथ-साथ हेल्दी फैट्स भी मिलेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.