Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हज यात्रा के लिए मक्का गए 68 भारतीयों की मौत, गर्मी से मरने वालों का कुल आंकड़ा 600 पार

66

सऊदी अरब में हज के दौरान 600 से ज्यादा हज यात्रियों की मौत चौंकाने वाली है. इतनी बड़ी तादाद में हज यात्रियों की मौत की खबर के बाद भारत से हज के लिए गए तीर्थयात्रियों के परिवारों की चिंता बढ़ गई है. भारत से इस साल 1,75,000 यात्री हज के लिए गए थे. बुधवार को यात्रा से जुड़े एक डिप्लोमेट ने बताया कि मरने वाले लोगों में 68 भारतीय भी शामिल हैं.

ये मौतें पिछले एक हफ्ते के दौरान हुई हैं और हज के आखिरी दिन 6 भारतीय की मौत हुई है. डिप्लोमेट के मुताबिक, कई मौतें प्राकृतिक कारणों और बुजुर्गों (Old Age) की हुई है, जबकि कुछ मौतों की वजह भीषण गर्मी है. भारतीय नागरिकों की मौत पर अभी तक भारत सरकार की और से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

बढ़ रही हज यात्रियों की मौतों की संख्या

AFP न्यूज एजेंसी के मुताबिक 577 हज यात्रियों की मौत भीषण गर्मी से हुई है, लेकिन गुरुवार को AFP की नई रिपोर्ट के मुताबिक ये संख्या 645 हो गई है. पिछले साल हज के दौरान 200 से ज्यादा मौतें दर्ज की गई थी. मरने वाले हज यात्रियों में सबसे ज्यादा मिस्र के नागरिक हैं.

किस देश के कितने यात्रियों की मौत

हज के दौरान मारे गए 600 से ज्यादा हज यात्रियों में सर्वाधिक 323 मिस्र, ट्यूनीशियाई से 35, इंडोनेशिया से 44, जॉर्डन से 41, भारत से 68 और ईरान से 11 नागरिक शामिल है. खबरों के मुताबिक मारे गए हज यात्रियों के शव वापस देश नहीं भेजे जाएंगा, उनका दफिना सऊदी अरब में ही किया जाएगा.

सऊदी में दिख रहा ग्लोबल वार्मिंग का असर

दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन का असर देखने मिल रहा है. खाड़ी देश इसका ज्यादा शिकार हो रहे है, ओमान, सऊदी अरब और UAE जैसे देशों में गर्मी के साथ साथ बारिश भी बड़ी है. सऊदी अरब का तापमान आमतौर पर 45 डिग्री के दरमियान ही रहता है लेकिन इस साल ये तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच गया है. सऊदी के सरकारी TV की खबर के मुताबिक मक्का की ग्रैंड मस्जिद में इस साल तापमान 51 डिग्री तक पहुंच गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.