Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला दिल्ली की जहरीली हवा और AQI आंकड़ों के अंतर पर CPCB की सफाई, पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत पूरे परिवार की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर आतंकी हमला, लश्कर कमांडर लतीफ भट पर शक

तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर बाघ ने किया हमला, पनपथा बफर परिक्षेत्र की घटना

56

उमरिया। मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए दो ग्रामीण गए थे। यहां पर अचानक बाघ आ गया और दोनों ग्रामीण पर हमला कर दिया। आपको बता दें की बाघ के हमले से दोनों घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को बीटीआर प्रबंधन की टीम ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन की टीम अभी मामले की जांच कर रही है। घटना पनपथा बफर बीट सुखदास के कक्ष क्रमांक पीएफ 617 की है।

यहां पर रघुवीर और नरोत्तम तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए गए थे। इस दौरान अचानक बाघ आ गया। आपको बता दें कि दोनों घायलों का फिलहाल उपचार चल रहा है। बाघ के हमले से दोनों ग्रामीण बुरी तरह से घायल हुए हैं बाघ झाड़ियों के पीछे छुप कर बैठा था। फिलहाल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने क्षेत्र में टीम को तैनात कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.