Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

हल्की हवा के झोंके में बिजली सिस्टम फेल, कई जगह अंधेरा

70

 जबलपुर। अधिकांश जगह की बिजली सप्लाई को देर रात तक ठीक कर लिया गया। इसके साथ ही कई जगहों पर तो बिजली आती-जाती रही। इसके लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ी। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को हवा-बारिश की वजह से शहर के कई क्षेत्राें में बिजली सप्लाई बाधित हुई।

कई जगह फाल्ट ही खोजने में काफी वक्त गुजर गया

 

बिजली बंद होने से लोग अंधेरा होने से परेशान होते रहे। बिजली बंद होने के चलते एक घंट के दौरान कॉल सेंटर में सैकड़ों लोगों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। जैसे-जैसे बिजली में सुधार होता गया शिकायतें भी कम होती गईं। बिजली कंपनी का अमला देर रात तक बिजली बहाल करने में जुटे रहे। कई जगह फाल्ट ही खोजने में काफी वक्त गुजर गया।

 

ये इलाके रहे प्रभावित

 

आंधी-बारिश से सबसे अधिक त्रिमूर्ति नगर, विजयनगर, उखरी क्षेत्र, मढ़ई, रिछाई, बिलपूरा, रांझी, माढ़ोताल, राइट टाउन, गोरखपुर, गढ़ा, संजीवनी नगर, रतन नगर, मुजावर मोहल्ला, महाराजपुर, सुभाषनगर आदि के कई क्षेत्रों में सप्लाई बंद रही। गढ़ा में 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से बिजली बंद रही।

एक दो घंटे में ही सप्लाई को फिर चालू कर दिया गया

 

कई जगहों पर पेड़ गिरने की कारण भी बिजली की सप्लाई बाधित रही। देर रात्रि तक बिजली अमले द्वारा सुधार कार्य किया गया। शहर एसई संजय अरोरा ने बताया कि आंधी-बारिश के चलते शुरू में बिजली की सप्लाई बाधित हुई थी, लेकिन एक दो घंटे में ही सभी जगहों पर सुधार कार्य कर सप्लाई को फिर चालू कर दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.