Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिल्‍ली से आई महिला ने भाजपा नेता, होटल मालिक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, नेता बोले- 64 की उम्र में ऐसा काम क्‍यों करुंगा

21

भिंड। दिल्ली से फूफ स्थित ऋषिश्वर कॉलेज में परीक्षा देने आई महिला ने शहर के श्याम होटल के मालिक पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। होटल मालिक भाजपा जिला मंत्री और व्यापार संघ के अध्यक्ष हैं। इधर भाजपा जिला मंत्री का कहना है, कि महिला ने जो आरोप लगाए हैं वह पूरी तरह से गलत है। होटल में सीटीवीवी कैमरे लगे हैं, उसकी फुटेज देखकर स्पष्ट हो जाएगा कि कौन सही और गलत बोल रहा है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक नई दिल्ली नन्हे पार्क हाउस निवासी 30 वर्षीय युवती ने बताया कि 11 जून से 25 जून तक फूफ के ऋषिश्वर कालेज में लॉ की परीक्षा चल रही है। वह परीक्षा में शामिल होने के लिए 10 जून को दिल्ली से भिंड आई और श्याम पैलेस होटल में ठहरी थी।

होटल मालिक भाजपा जिला मंत्री व व्यापार संघ अध्यक्ष मुकेश जैन हैं। महिला ने बताया कि सोमवार रात करीब वह नौ बजे फोन पर अपनी मां और बच्चों से बात कर रही थी। तभी होटल मालिक आए और बोले कि किससे बात कर रही हो। उसने वीडियो काल पर मां से बताई तो उन्होंने नमस्ते की।

इसके बाद उसने फोन काट दिया। इसके बाद होटल मालिक ने उससे छेड़छाड़ की। मंगलवार सुबह उसने डायल 100 को कॉल किया, इसके बाद उसने होटल से चेक आउट किया। साथ ही कोतवाली में आवेदन दिया।

छोटे कपड़े पहनकर बैठी थी, मना किया तो भड़की

 

होटल मालिक मुकेश जैन का कहना है कि महिला ने जो आरोप लगाया है वह पूरी तरह से गलत है। भाजपा नेता का कहना है, कि घटना झूठी है। एक दिन पहले यह छोटे कपड़े पहनकर रिसेप्शन के पास बैठी थी, तभी रिसेप्शन वाले ने कहा कि ऐसे कपड़े पहनकर यहां मत बैठो।

इसी बात पर वह भड़क गई। मैंने उससे बात भी की, लेकिन वह नहीं मानी। मेरी उम्र 64 साल है। ऐसी उम्र में भला यह काम करूंगा क्या? सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा सकते हैं। वह लड़की रुपयों के चक्कर में घूम रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.