Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

सीएम के नामांकन रैली में शामिल होने के ठीक पहले हर्रई में चली गोली, मचा हड़कंप

48

हर्रई थाना क्षेत्र के ग्राम राजढाना में जमीनी विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भीड़ गए। विवाद को बढ़ता देख एक पक्ष ने आवेश में आकर दूसरे पक्ष पर गोली तान दी। जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार, भूमि स्वामी प्रियांस साहू एवं उत्तम साहू निवासी राजढाना और आरोपी सुनील सरेआम के बीच जमीनी विवाद को लेकर लगभग 12 बजे के आसपास तीखी नोक झोंक हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी सुनील ने अपनी बंदूक से उत्तम साहू के ऊपर गोली चला दी। जिससे उत्तम साहू गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसका स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने सूचना मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि अमरवाड़ा में 10 जुलाई को विधानसभा चुनाव का मतदान होना है। जिसको लेकर आज सीएम मोहन यादव भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह की नामांकन रैली में शामिल होने के लिए अमरवाड़ा आने वाले है। लेकिन इस घटना के बाद पुलिस की कानून व्यवस्था पर भी अब सवाल उठ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.