Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...

फॉर्मूला वन कार जैसी ट्रैक्टर ने लगाई रेस! भीड़ को रौंदते गया, 1 की मौत; कई घायल

60

पंजाब के कपूरथला जिले में एक खेल के दौरान भीषण हादसा हो गया. हादसे के वक्त एक शख्स की मौत हो गई जबकि कुछ लोगों के घायल हुए हैं. घायलों को तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया है. यहां पर कई लोग ट्रैक्टर्स की रेस देखने के शामिल हुए थे. हादसा का वीडियो भी लोगों के कैमरों में रिकॉर्ड हो गया है. हादसे की जानकारी पुलिस को भी दी है.

जानकारी के मुताबिक जिले के फगवाड़ा में एक ट्रैक्ट्र रेस का आयोजन किया गया था. इस ट्रैक्टर रेस को देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे हुए थे जो कि अगल-बगल में खड़े होकर यह देख रहे थे. लोगों के बीच में से ट्रैक्टर्स भी फर्राटे भर रहे थे. टॉप स्पीड में अपने प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ने में लगे हुए थे. लोग िस टक्कर को देखकर काफी उत्साहित थे.

उसी वक्त एक ट्रैक्टर का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे बाजू में खड़ी भीड़ पर चढ़ गया. एक के एक कई लोगों के ट्रैक्टर ने रौंद दिया. हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है जब कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को की गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने और उनके इलाज की व्यवस्था की है.

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से एक बेकाबू ट्रैक्टर ने बाजू में खड़ी भीड़ को रौंद यिहा .इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लग गए हैं. आखिरकार इतनी बड़ा घटना कैसे हो सकती है. प्रशासन के नाक के नीचे इस तरह के आयोजन आखिर कैसे हो रहे हैं. ट्रैक्टर से घायल रतन सिंह ने कहा है कि बताया है कि वह अपने दोस्त के साथ यह रेस देखने आया था. अचानक उन्हें एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.