Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

साइनिंग अमाउंट लेकर भी शाहरुख खान ने फिल्म ठुकराई, अनिल कपूर का करियर बन गया!

52

अनिल कपूर की पोलिटिकल ड्रामा नायक को रिलीज़ हुए करीब 23 हो चुके हैं. ये बात जानकर कई लोगों को हैरानी होगी कि नायक सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. हालांकि टीवी पर इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया, जिसके चलते इसे कल्ट क्लासिक का दर्जा दिया जाता है. इसके अलावा एक और बात जो आपको शायद ही मालूम हो वो ये कि अनिल कपूर इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे, बल्कि मेकर्स इसमें शाहरुख खान को कास्ट करना चाहते थे.

रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने खुद बताया था कि उन्होंने शंकर के निर्देशन में बनने वाली नायक को साइन कर लिया था. हालांकि किसी वजह से वो ये फिल्म नहीं कर पाए. शाहरुख ने शंकर से फिल्म साइन करने के लिए सिर्फ 1 रुपये लिए थे और बल्क में डेट देने के लिए भी तैयार हो गए थे.

शाहरुख ने लिया था साइनिंग अमाउंट

उन्होंने बताया था, “क्यों उन्होंने (शंकर) ये बताया कि मैंने ये फिल्म साइन की थी और साइन अमाउंट भी लिया था? आपको पता है कितना? एक रुपये. मैंने उनसे एक रुपये लिए थे. और उनसे कहा था कि जब भी डेट्स चाहिए होंगी मैं आपको बल्क (एक साथ लंबी डेट्स) में डेट्स दे दूंगा.”

नायर शंकर की ही तमिल फिल्म मधुलवन का हिंदी रीमेक थी. शाहरुख ने कहा था कि उन्हें ओरिजिनल तमिल फिल्म बहुत पसंद आई थी. साथ ही जब उन्होंने फिल्म छोड़ दिया था तो उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया था. उन्होंने कहा था, “मैं हिंदी वर्जन करने में कंफर्टेबल नहीं था. मैंने शंकर से कहा था कि तमिल में पूरे दिन का चीफ मिनिस्टर बनना शानदार तरीके से काम कर गया, पर मुझे नहीं लगता कि ये उत्तर भारत में इतना बड़ा मुद्दा है.”

शाहरुख को लगा था कि ये कॉन्सेप्ट इधर काम नहीं करेगा. इसलिए उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था. हालांकि उन्होंने कहा था, “उनका साइनिंग अमाउंट अब भी मेरे पास है. डेट्स को लेकर मेरा वादा अभी भी है. वो एक ऐसे शख्स हैं, जिनके साथ मैं ज़रूर काम करना चाहूंगा. मेरे लिए वो जेम्स कैमरून की तरही हैं.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.