Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

मानसून में मध्यप्रदेश…इन चार डेस्टिनेशन की खूबसूरती आपको दीवाना बना देगी

99

ग्वालियर। देश में मानसून प्रवेश कर चुका है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो रही है, हालांकि ग्वालियर में अभी भी गर्मी बेहाल कर रही है। ग्वालियर में भले ही बारिश नहीं है, लेकिन लोगों ने अभी से मानसून में घूमने के लिए डेस्टिनेशन ढूंढना शुरू कर दिए हैं। मध्यप्रदेश में भी चार ऐसे डेस्टिनेशन हैं, जो आपको दीवाना बना देंगे। इसलिए अगर अब तक आपने मानसून के मौसम में घूमने की योजना नहीं बनाई है तो यह खबर पढ़ लें…

महेश्वर

 

खरगौन से करीब 56 किलोमीटर दूर बसा यह नगर। नर्मदा नदी के किनारे बसा यह नगर मानसून में और भी खूबसूरत नजर आता है। नर्मदा नदी की धारा और आसपास हरी-भरी पहाड़ियां मन मोह लेती हैं। मानसून में यहां घूमने का अलग ही आनंद है। यहां आसानी से सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है। नर्मदा मैया की आरती के साथ प्राकृतिक सौंदर्य भी भरपूर है। ग्वालियर से महेश्वर की दूरी 601 किलोमीटर है। पक्के और भव्य घाट के लिए यह प्रसिद्ध है। महेश्वर साड़ियों के लिए भी पसंद है।

ओरछा

 

 

बेतबा नदी के तट पर बसा ओरछा। राजा राम मंदिर के दर्शन के लिए देशभर से यहां श्रद्धालु आते हैं। ग्वालियर से महज 141 किमी की दूरी पर ओरछा है। सड़क मार्ग से महज तीन घंटे में यहां पहुंचा जा सकता है। वीकेंड पर शहर के लोग यहां जाना शुरू हो गए हैं। बारिश होते ही यहां का नजारा और खूबसूरत होगा। बारिश में खूबसूरती बढ़ जाती है। यहां बेतबा नदी में वोटिंग की जा सकती है। इसके अलावा भी कई पर्यटन स्थल आसपास घूमने के लिए हैं। यहां से चित्रकूट भी जा सकते हैं।

 

मांडू

 

 

मांडू सामान्य दिनों में ही खूबसूरत नजर आता है, लेकिन बारिश में यह और खूबसूरत हो जाता है। प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां औसत बारिश होती है, लेकिन मौसम अच्छा रहता है। प्रदेश का प्रमुख हिल स्टेशन है। इंदौर से मांडू की दूरी 98 किलोमीटर है। इंदौर तक फ्लाइट, ट्रेन या सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। रतलाम रेलवे स्टेशन तक जाकर सड़क मार्ग से मांडू पहुंचा जा सकता है।

 

पचमढ़ी

 

 

मध्यप्रदेश का प्रमुख हिल स्टेशन। ऐसा कहा जाता है कि पचमढ़ी जाने का सबसे उपयुक्त समय मानसून ही है। इस दौरान प्राकृतिक सौंदर्य अपने चरम पर होता है। यहां झरनों से बहता पानी, आसपास हरी भरी पहाड़ियां मन मोह लेती हैं। यहां बी वाटरफाल, रजत प्रपात, डचेस फाल्स, माउंट धूपगढ़ और अन्य पर्यटन स्थल पर्यटकों को खूब भाते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.