Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

तीसरी बार जीत के बाद पीएम मोदी का पहला कश्मीर दौरा, श्रीनगर की करेंगे यात्रा

19

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को श्रीनगर जा सकते हैं. लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री की शपथ लेने वाले नरेंद्र मोदी 21 जून को अंतराराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर श्रीनगर जा सकते हैं. योग दिवस के मौके पर श्रीनगर में डल झील के तट पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी के श्रीनगर जाने की संभावना है.

9 जून को लगातार तीसरी बार देश के पीएम के रूप में शपथ लेने के बाद पीएम मोदी का यह कश्मीर का पहला दौरा होगा. फिलहाल यह कार्यक्रम डल झील के किनारे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) के लॉन में आयोजित किया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी के 21 जून की सुबह योगा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 20 जून को श्रीनगर पहुंचने की उम्मीद है.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पीएम मोदी के कश्मीर पहुंचने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई है. कार्यक्रम स्थल को साफ किया गया है और विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) (Special Protection Group) की एक टीम इस हफ्ते के अंत में पीएम की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए श्रीनगर पहुंचेगी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रशासन और सुरक्षा ग्रिड को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि कार्यक्रम में सुरक्षा इंजताम को सुनिश्चित किया जाए और कार्यक्रम सुरक्षित तरीके से आयोजित हो. साथ ही जम्मू-कश्मीर खेल परिषद को कार्यक्रम के लिए एथलीटों और खिलाड़ियों को लाने का निर्देश दिया गया है.

पीएम के स्वागत की तैयारियां तेज

पीएम के घाटी में पहुंचने की उम्मीद के बीच कश्मीर की बीजेपी इकाई ने पीएम के स्वागत के लिए तैयारियां शुरू कर दी है. कार्यक्रम के लिए भी तैयारियां तेज कर दी गई है. कश्मीर बीजेपी के नेता मुहम्मद आरिफ ने कहा, ” तीसरी बार पीएम बने मोदी जी की कश्मीर में मेजबानी करना हमारे लिए एक खास मौका और सम्मान की बात है.” पीएम मोदी ने इस से पहले मार्च में श्रीनगर का दौरा किया था. मार्च में अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने बख्शी स्टेडियम में एक चुनावी रैली को संबोधित किया था, जिसमें सरकारी कर्मचारियों सहित कई लोग हिस्सा बने थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.