Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झीरम घाटी पर विजय शर्मा: "शहीद कांग्रेस नेताओं को जवान दे रहे सच्ची श्रद्धांजलि", डिप्टी सीएम के बया... बड़ी पहल: सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए लगी प्रदर्शनी, 'उन्नति की ओर एक पहल' में उमड़ी भ... इटारसी में हिट एंड रन: 8 साल की बच्ची को टक्कर मारकर भागी तेज रफ्तार कार, अस्पताल में जिंदगी की जंग ... सुरों की महफिल: बैजू बावरा महोत्सव में गूंजा ध्रुपद संगीत, ऋत्विक सान्याल की जादुई प्रस्तुति ने मोह ... उज्जैन में बवाल: होटल में युवती के साथ पकड़ा गया युवक, लोगों ने की जमकर पिटाई, मोबाइल चेक किया तो उड़ ... हैरान करने वाली रिपोर्ट: जिस राज्य में 'आनंद विभाग' है, वहां हर दिन 42 लोग क्यों चुन रहे हैं मौत? जा... अजब-गजब चोरी: नीमच के 'लाडले' ने बाप की ही कार और ट्रैक्टर पर साफ किया हाथ, दोस्तों के साथ मिलकर रची... Cyber Fraud: एक छोटी सी गलती और बैंक अकाउंट साफ! ऑनलाइन बांसुरी मंगाना रिटायर्ड शिक्षक को पड़ा भारी,... लाखों में कमाई! 3 मास्टर्स डिग्री वाले युवक ने शहर छोड़ जंगल में शुरू की हाईटेक फार्मिंग, जानिए कैसे... MP विधानसभा में भारी हंगामा: कैलाश विजयवर्गीय और उमंग सिंघार में तू-तू मैं-मैं, 'औकात' तक पहुंची बात...

अफ्रीका-जिम्बाब्‍वे से समुद्र के रास्ते विदेशी जानवर ले जाए जाते हैं चेन्नई और मुंबई, इंदौर एसटीएफ ने कोर्ट में दी जानकारी

44

इंदौर। विदेशी जानवरों की तस्करी को लेकर स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) की जांच अब हैदराबाद तक पहुंच गई है। यहां के एक व्यापारी की दुकान से 4 वाल पाइथन और 5 इगुआना टीम ने जब्‍त किए हैं। कार्रवाई की भनक लगते ही व्यापारी फरार हो चुका है। व्यापारी से जुड़े लोगों से पूछताछ में सामने आया कि समुद्री मार्ग से जानवरों का भारत में लाया जाता है। चैन्नई, मुंबई और कोलकाता बंदरगाह पर जानवरों को उतरा जाता है।

बाद में इन्हें सड़क मार्ग से विभिन्न राज्यों में व्यापारियों तक पहुंचाया जाता है। जानवरों को अफ्रीका, जिम्बाम्बे, केन्या, थाइलैंड से मंगवाया जाता है। मामले में अंतर्राष्ट्रीय गिरोह से व्यापारियों के तार जुड़ते नजर आ रहे हैं। हालांकि हैदराबाद से आए जानवरों को एसटीएसएफ ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। साथ ही दिल्ली से गिरफ्तार किए गए व्यापारी व तस्कर कार्तिक की पांच दिन और रिमांड बढ़ा दी है।

मुंबई से जानवरों को उतारने के बाद ट्रक से भेजने की व्यवस्था की जाती है। हैदराबाद से इंदौर एसटीएसएफ की टीम गुरुवार सुबह आई है और तुरंत ही हैदराबाद से जब्‍त किए विदेशी जानवरों के बारे में न्यायालय को जानकारी दी। इन्हें चिड़ियाघर में रखा गया है।

देवास से विदेशी जानवरों की तस्करी मामले की शुरू हुई जांच अब चार राज्यों तक पहुंच चुकी है। देवास में सुमित मित्रा से पूछताछ में दिल्ली के कार्तिक के बारे में एसटीएसएफ को जानकारी मिली थी। कार्तिक को गिरफ्तार कर छानबीन की गई तो वह विदेशी जानवरों को उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर के उत्कर्ष अग्रवाल से खरीदता था।

एसटीएसएफ कार्तिक से लगातार पूछताछ कर रही है, जो गिरोह से जुड़े बाकी तस्करों के बारे में पता लगा रही है। हैदराबाद के व्यापारी तक पहुंचने से पहले वह फरार हो गया है। इसकी तलाशी के लिए तेलगांना और आध्र प्रदेश में भी टीमें भेजी गई हैं। सूत्रों के मुताबिक कार्तिक ने पूछताछ में खुलासा किया है कि कई बार फर्जी बिल और दस्तावेज बनाकर जानवरों को लाया जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.