Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

संकटमोचन हनुमान जी को किसने दिया चिरंजीवी होने का वरदान? जानें कैसे बने अमर

25

मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा करने और उनकी कृप पाने के लिए सबसे शुभ माना जाता है. हनुमान जी को अंजनी पुत्र, पवन पुत्र, संकटमोचन, राम भक्त, बजरंगबली और महाबली जैसे कई नामों से जाना जाता है. इन सभी नामों के साथ ही भगवान हनुमान को चिरंजीवी भी कहा जाता है. चिरंजीवी का अर्थ है, अजर-अमर. धार्मिक मान्यता है कि एकमात्र वही ऐसे भगवान हैं जो आज भी पृथ्वी पर सशरीर मौजूद हैं. धरती पर मौजूद होकर वे आज भी अपने भक्तों की परेशानियां सुनते हैं और उनके संकटों को दूर करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बजरंगबली को चिरंजीवी होने का वरदान किसने दिया? आइए जानते हैं इससे जुड़ी एक रोचक कथा के बारे में.

हनुमान जी को अमर होने का वरदान किसने दिया?

पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, जब रावण ने देवी सीता का हरण कर लिया था, तब प्रभु श्रीराम ने महाबली हनुमान को माता सीता की खोजने के लिए लंका भेजा था कि सीता परेशान हा हों, वे उन्हें वहां से जल्द वापस लेने आएंगे. प्रभु राम की आज्ञा का पालन करते हुए पवन पुत्र लंका पहुंचे. उस समय माता सीता अशोक वाटिका में रह रही थीं.

हनुमान जी ने माता सीता को यह विश्वास दिलाया कि जल्द ही प्रभु श्रीराम उनको यहां से ले जाएंगे. इसके साथ ही भगवान हनुमान राम जी की अंगूठी माता सीता को भेंट की. उनकी इस बात को सुनकर और प्रभु राम की अंगूठी देखकर माता सीता को विश्वास हो गया कि वे प्रभु राम के द्वारा ही भेजे गए हैं.

हनुमान जी के हृदय में भगवान राम के लिए अपार प्रेम और भक्ति देखकर माता सीता उनसे प्रसन्न हुईं और फिर उन्होंने राम भक्त हनुमान जी को हमेशाके लिए अजर अमर होने का वरदान दिया. हनुमान जी के चिरंजीवी होने को लेकर कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं, जिनका अपना-अपना महत्व है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.